Skip to content
July 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*
  • Uncategorized

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा*

Purushottam Manhare June 18, 2025

*राजस्व विभाग राज्य शासन की रीढ़, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता से करें आम जनता का काम*

*राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*

रायपुर, 17 जून 2025/ राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने आज महानदी भवन नवा रायपुर में राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डिजिटल भू-अभिलेख, ई-गिरदावरी, ड्रोन सर्वे आधारित स्वामित्व योजना, नक्शा परियोजना तथा त्रिवर्षीय भू-सर्वेक्षण कार्यक्रम जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और विभाग को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें राजस्व विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राजस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चम्पावत, उप सचिव द्वय श्री लोकेश चंद्राकर, श्री सुनील चंद्रवंशी, सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में प्रकरणों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रस्तावों पर भी नीतिगत चर्चाएं की गईं, जिनमें रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी एवं पहले से स्थानांतरित अधिकारियों के प्रभार की स्थिति की समीक्षा सम्मिलित रही। राजस्व विभाग के पदोन्नत अधिकारियों को एकतरफा भारमुक्त करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग राज्य शासन की रीढ़ है, इसकी पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता से ही आम जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने और जनता की समस्याओं का तत्पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों और डिजिटल प्रक्रियाओं को अपनाकर आमजन को अधिक पारदर्शी एवं दक्ष सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने एनडीआरएफ के आधुनिकीकरण, पर्यावरणीय अवसंरचना, स्वीकृत कार्यों की प्रगति एवं व्यय की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय दस्तावेजों जैसे मिसल, निस्तार पत्रक एवं न्यायालयीन प्रकरणों के डिजिटलीकरण की समीक्षा हुई। इसके अंतर्गत राज्य न्यायालय के दस्तावेजों को ऑनलाइन एवं कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का मूल्यांकन किया गया। भूमि अभिलेखों की त्रिवर्षीय कार्ययोजना, ई-गिरदावरी, नक्शा परियोजनाओं, स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे, किसान पंजीयन तथा लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में आकाशीय बिजली, बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु की गई तैयारियों की भी गहन समीक्षा की गई। साथ ही, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण, भू-अर्जन, लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण, नवीन तहसीलों में रिकॉर्ड रूम स्थापना तथा स्वीकृत बजट व्यय की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous किरंदुल-बचेली पालिका अध्यक्षों ने NMDC भर्ती के लिए मांगा कोचिंग सेंटर, कलेक्टर ने दिया आश्वासन
Next जिन्दल स्टील एंड पावर को कृषि प्रोत्साहन व बुजुर्ग कल्याण के लिए ग्रीनटेक अवार्ड*

Related Stories

प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी पहुँचा CAIT का “व्यापारी संवाद” अभियान*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी पहुँचा CAIT का “व्यापारी संवाद” अभियान*

June 30, 2026
923585731782612135
  • Uncategorized

923585731782612135

June 28, 2026
सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

June 27, 2026

Recent Posts

  • कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण,महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स से की सौजन्य भेंट*
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने किया समाज में अतुलनीय योगदान देने पर डॉक्टर्स एवं सीए का किया सम्मान*
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*
  • भव्य स्वागत के साथ शकील मोहम्मद रिज़वी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार*

You may have missed

कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण,महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण,महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप

July 2, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स से की सौजन्य भेंट*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

CAIT छत्तीसगढ़ ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स से की सौजन्य भेंट*

July 2, 2026
CAIT छत्तीसगढ़ ने किया समाज में अतुलनीय योगदान देने पर डॉक्टर्स एवं सीए का किया सम्मान*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ ने किया समाज में अतुलनीय योगदान देने पर डॉक्टर्स एवं सीए का किया सम्मान*

July 2, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*

July 1, 2026

Recent Posts

  • कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण,महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन,प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स से की सौजन्य भेंट*
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने किया समाज में अतुलनीय योगदान देने पर डॉक्टर्स एवं सीए का किया सम्मान*
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किया आश्वस्त, गन्ना किसानों को बकाया राशि का जल्द होगा पूर्ण भुगतान*
  • भव्य स्वागत के साथ शकील मोहम्मद रिज़वी ने संभाला जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.