रायपुर।आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने 15 अगस्त को श्रीराम चौक, सुंदरी पारा, मोवा, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य एवं गायन की शानदार प्रस्तुतियाँ दी तथा इस मौके पर आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग एवं उत्साह सराहनीय रहा। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्माननीय अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आदिशक्ति लोक कल्याण फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ की ओर से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया ।

