रायपुर : ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप ऑफ़ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा विश्व रेडियो दिवस के मौके पर 13 फरवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन सभागार (छोटा हाल) में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित है । यह जानकारी लिस्नर्स ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने एक विज्ञप्ति में दिया ।
श्री देवांगन ने आगे बताया कि इस मौके पर स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके गाए सदाबहार गीतों की प्रस्तुति प्रतिभागी कलाकार वह रेडियो श्रोता देंगे ।







![]()


इसके साथ विश्व रेडियो दिवस पर पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा । साथ ही कार्यक्रम में विश्व रेडियो दिवस के संदर्भ में चर्चा होगी । जिसमें रेडियो से कार्यक्रमों के माध्यम से जुड़े वरिष्ठ श्रोताओं अपने विचार प्रस्तुत करेंगे ।
अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन ने आगे जानकारी देते हुए बताया की यूनेस्को द्वारा अपने 36 वे सम्मेलन के दौरान विश्व रेडियो दिवस मनाने का निर्णय लिया गया विश्व रेडियो दिवस प्रत्येक वर्ष 13फरवरी को मनाए जाने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है।
उन्होंने रेडियो के महत्व के बारे में बताया की दुनिया भर मे सुचना के आदान प्रदान और लोगो को शिक्षित करने में रेडियो की महत्व पूर्ण भूमिका है। मौजूदा समय मे यह सुचना फैलाने का सशक्त एवम सस्ता मध्यम है रेडियो की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल रेडियो दिवस मनाया जाता है। औपचारिक रूप से पहला विश्व रेडियो दिवस 2012 मनाया गया।
उन्होंने ये भी बताया कि इसी कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से रेडियो श्रोताओं की उपस्थिति रहेगी। इस बार श्रोताओं मे अति उत्साह है क्योंकि पिछले 2 वर्षों से यह कार्यक्रम कोरोना की वजह से ऑनलाइन किया गया।
श्रोताओं की उपस्थिति में इस बारआयोजन हो रहा है देवांगन जी ने उपस्थित श्रोताओं से मास्क लगाकर आने की अपील की है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी रायपुर के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) लखन लाल भौर्य तथा अतिथि के रूप में आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक – प्रकाश उदय, सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक – श्याम वर्मा, ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप के संरक्षक – लक्ष्मीनारायण लाहोटी जी व सलाहकार झावेन्द्र कुमार ध्रुव, डॉ प्रदीप जैन, रतन जैन, कुंदन दास, ललित साहू देव कुमार वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे । कार्यक्रम का मंच संचालन रायपुर के सुप्रसिद्ध कवि व गीतकार डॉ. चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी करेंगे ।
