रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा के नेतृत्व में आज वार्ड क्रमांक 28 (शहीद हेमू कल्याणी) में पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ जोन क्रमांक 2, नगर निगम कार्यालय के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया।
इस प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और गंदे, कम दबाव वाले पानी की आपूर्ति के खिलाफ नागरिकों की आवाज़ उठाई गई। प्रदर्शन के पश्चात एक विस्तृत ज्ञापन जोन आयुक्त को सौंपा गया, जिसमें जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की माँग की गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि:
• सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है — 38 की जगह केवल 18 सफाईकर्मी कार्यरत हैं।
• कई मोहल्लों में नागरिक गंदे और कम दबाव वाले पानी के कारण निजी टैंकरों पर निर्भर हैं।
• ज़िम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
• निगरानी व्यवस्था को मज़बूत और जवाबदेह बनाया जाए।







![]()


मुख्य माँगें:
*सफाईकर्मियों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित की जाए
*पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए
*लापरवाह अधिकारियों/ठेकेदारों पर कार्रवाई हो
*क्षेत्र में नियमित निरीक्षण की व्यवस्था बनाई जाए
पलाश मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने जल्द ही उचित कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ खान, जिला सचिव रफीक शेख, आनंद सोना, विधानसभा महासचिव अनीस खान,लखन सागर, दादू निषाद, आयुष, हिमांशु दिवान आदि उपस्थित थे.
