रायपुर।
भक्ति में बहुत शक्ति होती है,और इसका प्रमाण भी समय समय में देखने को मिलता है। भक्त अगर मन में प्रण लें तो भगवान को भी अपने भक्त आगे झूकना पड़ जाता है। कई बार भक्त इतना कठोर प्रण लें लेता है कि देखने वाला का रूह तक कांप जाता है इतना कठिन तपस्या करते हैं ऐसे ही एक भक्त हैं लखन यादव जो राजधानी रायपुर से पैदल केदार नाथ के लिए निकल पड़े है।बता दें कि लखन यादव इससे पहले भगवान श्री राम लला अयोध्या पैदल गये थे और उनका यह प्रयास सफ़ल भी हुआ। लखन यादव 1जून 2024 को रायपुर से अयोध्या के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की थी और दस दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर भगवान श्री राम के दर्शन किये थे। इस बार उन्होंने एक बार फिर अपनी यात्रा प्रारंभ की है। श्री यादव ने अपनी यात्रा एक जून से लागे नगर रायपुर से प्रारंभ की है। श्री यादव ने आगे बताया कि अयोध्या यात्रा से वापस आने के बाद लगा कि अयोध्या ही मेरा पड़ाव नही और कोई स्थान की यात्रा करना है और मन में वहीं से विचार आया की अगला पड़ाव अब केदारनाथ की पैदल यात्रा करना है। उन्होंने बताया की उसके इस यात्रा के दो उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना। उन्होंने बताया कि हमारी गौमाता सड़क पर इधर उधर घुमाते रहती है । राष्ट्र माता का दर्जा मिलने से गौमाता का रखरखाव होगा। चारा की उचित व्यवस्था और सही देखभाल होगी।श्री यादव ने बताया कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने कष्ट सहे उसी प्रकार वह भी कष्ट सहकर अपने उद्देश्य को पूरा करने चाहते हैं।और दूसरा उद्देश्य हमारे वीर जवानों ने जिस प्रकार देश की रक्षा करते हैं। उनको सलाम।श्री यादव ने बताया कि वे राजधानी से सिलतरा,बेमेतरा दशरंगपुर कवर्धा पण्डरिया,बेलकी,डिंडोरी, कानपुर उत्तराखंड से केदारनाथ पहुंचेंगे जहां भगवान के दर्शन कर अपनी यात्रा पूरी करेंगे।


