रायपुर । पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी होते ही प्रदेश के सभी जिलों के एस पी, नशा के कारोबार में लिप्त आरोपियों, वारंटी आरोपी ,गुंडा बदमाश की धड़पड़ तेज कर दी है ।इसी कड़ी में रायपुर एस पी के निर्देश पर जिले के थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13/02/2022 को थाना धरसींवा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि धनेली विधानसभा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अब्दुल सकुर निवासी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा अब्दुल सकुर के पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 15,000/- रूपये* जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 73/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी – अब्दुल सकुर पिता शेख स्माईल उम्र 48 साल निवासी रावांभाठा बजरंग चैक वार्ड क्रमांक-12 थाना खमतराई रायपुर।









