Skip to content
September 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब*
  • Uncategorized

पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब*

Purushottam Manhare July 26, 2025

 

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से यात्रा प्रारंभ कर डोंगरिया महादेव का किया जलाभिषेक, पंडरिया नगर में स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जन सैलाब*

*पंडरिया नगर आगमन पर विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, भगवामय हुआ पंडरिया*

छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 300 से अधिक कांवड़ यात्रियों के जत्थे का आज यात्रा के पांचवे दिन मोहतरा से पंडरिया नगर, परसवारा, दशरंगपुर पुतकी होते हुए डोंगरिया महादेव मंदिर पहुंचा जहाँ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामजिक व हिन्दू संगठनों एवं शिवभक्तों ने भव्य स्वागत किय। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा और सभी कांवड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ डोंगरिया महादेव का जलाभिषेक किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडरिया नगर में विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में भगवा वस्त्र धारण कर क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर सभी का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम दशरंगपुर पुतकी में भी बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों के आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया और यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

बोल बम और हर हर महादेव के नारे से पूरा पंडरिया नगर भक्तिमय और भगवामय हो उठा। लगभग 3000 से अधिक की संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक व हिन्दू संगठनों, नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और उनकी यात्रा में सहभागी बनें। तेज बारिश के बावजूद लोगों में अपार उत्साह और हजारों की संख्या में भीड़ पंडरिया नगर में उमड़ी। 26 जुलाई को डोंगरिया से शिव मंदिर एवं गुप्ता धर्मशाला मार्ग से पांडातराई, भारतमाता चौक, करहट्टा चौक, कुसुमघटा, नेउरगांव के रास्ते बोड़ला तक की यात्रा तय की जाएगी

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज मोहतरा से प्रस्थान कर डोंगरिया महादेव मंदिर में जल अर्पण करके छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यह क्षण अत्यंत ही सुखद रहा है की कांवड़ यात्रा का पहला पड़ाव पूर्ण हुआ और कल हम अपने डोंगरिया से बोड़ला के लिए अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे और 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर सर्वमंगल की हमारी यह यात्रा पूर्ण होगी। इस दौरान आज यात्रा के पांचवे दिन पंडरिया नगर आगमन पर उमड़े जन आस्था और शिवभक्तों के सैलाब ने पूरे पंडरिया विधानसभा को भक्तिमय एवं भगवामय कर दिया। इतना अपनत्व,स्नेह और भव्य स्वागत के लिए मैं सभी शिवभक्तों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। सनातन संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा, जो भक्ति, समर्पण और सामूहिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है। शिवभक्तों का यह विशाल जनसमूह सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति विश्वास का प्रतिबिंब है जो बताता है कि भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास आज भी उतना ही शास्वत व अनंत है।

उन्होंने आगे कहा कि घनघोर वर्ष में भी सभी ने अपार उत्साह के साथ आगे की यात्रा प्रारम्भ की। यह कांवड़ यात्रा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित सिद्धांतों की पुनर्स्थापना है। काँवड़ यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है, ये महादेव को शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है, ये लोक-उत्सव है, समानता का सन्देश है क्योंकि चारों तरफ भगवा ही भगवा दिखता है जो सनातन संस्कृति का प्रतीक है। सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जो अनादिकाल से मानवता को जीवन जीने की कला सिखाती रही है। यह संस्कृति केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवन दर्शन है, जो प्रकृति, मानवता और आध्यात्मिकता के बीच संतुलन स्थापित करने का मार्ग दिखाता है। सदियों से हमारे गुरुजनों, ऋषियों के दिखाए सद्मार्गों एवं हमारे वेदों व धर्मग्रंथों में सनातन संस्कृति की गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने की इस यात्रा में महिलाओं और युवाओं का भी सहयोग हमें मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें और अपनी कृपा दृष्टि से सबके जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें यही मंगलकामना है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous किरंदुल में जामुन का विशाल पेड़ गिरने से हड़कंप, एनएमडीसी कर्मचारी घायल
Next बोल बम और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ यात्रा के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा एवं कांवड़ यात्रियों ने तय कि गौरकांपा से मोहतरा की यात्रा, पुष्पवर्षा के साथ शिवभक्तों ने किया भव्य स्वागत*

Related Stories

Bedava bonuslar Crazy Time oyunu ile elde edilebilir
  • Uncategorized

Bedava bonuslar Crazy Time oyunu ile elde edilebilir

September 24, 2026
बारिश भी नहीं रोक पाई बाबा साहेब के अनुयायियों का संकल्प, भीम संकल्प दिवस पर गांधी उद्यान में जुटे समाजजन, शिक्षा और संगठन को बनाया प्राथमिकता
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

बारिश भी नहीं रोक पाई बाबा साहेब के अनुयायियों का संकल्प, भीम संकल्प दिवस पर गांधी उद्यान में जुटे समाजजन, शिक्षा और संगठन को बनाया प्राथमिकता

September 24, 2026
अल्ट्राटेक सीएसआर की आजीविका पहलः 10 जरूरतमंद परिवारों को मिले हाथ ठेले
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीएसआर की आजीविका पहलः 10 जरूरतमंद परिवारों को मिले हाथ ठेले

September 24, 2026

Recent Posts

  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण*
  • युवा कैट के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों व्यापारी सहित व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारियों ने लिया – अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान,प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज,बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
  • Bedava bonuslar Crazy Time oyunu ile elde edilebilir

You may have missed

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण*

September 25, 2026
युवा कैट के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों व्यापारी सहित व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारियों ने लिया – अमर पारवानी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

युवा कैट के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों व्यापारी सहित व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारियों ने लिया – अमर पारवानी*

September 25, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान,प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज,बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान,प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज,बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल

September 25, 2026

Recent Posts

  • इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण*
  • युवा कैट के विशाल स्वास्थ्य शिविर का लाभ सैकड़ों व्यापारी सहित व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारियों ने लिया – अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान,प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज,बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
  • Bedava bonuslar Crazy Time oyunu ile elde edilebilir
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.