Skip to content
August 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री  साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ*
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री  साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ*

Purushottam Manhare July 28, 2025

 

*गौसेवा के साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी दिया जा रहा है विशेष जोर*

रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गौसेवा के साथ-साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है, जो जनस्वास्थ्य सुधार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध राठी ने मुख्यमंत्री को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा आगामी 4 नवम्बर 2025 को प्रदेशभर में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का उद्देश्य जनसामान्य में गौवंश के महत्व, पारिस्थितिक तंत्र में उसकी भूमिका, ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम में योगदान तथा पंचगव्य के वैज्ञानिक पक्षों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

श्री राठी ने बताया कि यह परीक्षा माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं महाविद्यालय—इन तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹51,000 नगद, द्वितीय स्थान हेतु ₹31,000 तथा तृतीय स्थान हेतु ₹21,000 नगद पुरस्कार एवं गौमय उत्पादों का किट प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार जिला स्तरीय परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमशः ₹3,100, ₹2,100 एवं ₹1,100 नगद पुरस्कार के साथ गौ उत्पाद किट प्रदान किए जाएँगे।

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को गौ विज्ञान ग्रंथ एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी अपनी संस्था के प्राचार्य अथवा गौ विज्ञान प्रभारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस परीक्षा में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष समिति ने एक लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर प्रांत संयोजक श्री अन्ना सफारे, प्रांत उप प्रमुख श्री मनोज पांडेय, गौ ग्रंथ संपादक डॉ. अमित पांडेय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम*
Next एएम/एनएस इंडिया ने स्टील स्लैग तकनीक का लाइसेंस हासिल कर खोला ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ का नया द्वार

Related Stories

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026
Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde
  • Uncategorized

Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde

July 30, 2026

Recent Posts

  • किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*
  • मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ , छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
  • मैक में इंटीरियर डिजाइन विभाग ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’’
  • व्यापारी समाज निभाएगा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूरे प्रदेश में चलेगा तिरंगा अभियान – अमर पारवानी*
  • एएम/एनएस इंडिया स्टील ने भारतीय नौसेना के नए पोत आईएनएस मालवन को दी ताकत

You may have missed

किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*

August 8, 2026
मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ , छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ , छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

August 7, 2026
मैक में इंटीरियर डिजाइन विभाग ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’’
  • Education
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मैक में इंटीरियर डिजाइन विभाग ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’’

August 7, 2026
व्यापारी समाज निभाएगा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूरे प्रदेश में चलेगा तिरंगा अभियान – अमर पारवानी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

व्यापारी समाज निभाएगा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूरे प्रदेश में चलेगा तिरंगा अभियान – अमर पारवानी*

August 7, 2026

Recent Posts

  • किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*
  • मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ , छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
  • मैक में इंटीरियर डिजाइन विभाग ने मनाया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’’
  • व्यापारी समाज निभाएगा राष्ट्र प्रथम का संकल्प, पूरे प्रदेश में चलेगा तिरंगा अभियान – अमर पारवानी*
  • एएम/एनएस इंडिया स्टील ने भारतीय नौसेना के नए पोत आईएनएस मालवन को दी ताकत
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.