Skip to content
November 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम ने रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी को बनाया संभव*
  • Uncategorized

एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम ने रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी को बनाया संभव*

Purushottam Manhare July 30, 2025

( तकनीकी श्रेष्ठता ने समाप्त की समय और दूरी की बाधा )

वैश्विक चिकित्सा सहयोग और सर्जिकल नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल, इंक. ने सोसाइटी ऑफ रोबोटिक सर्जरी (एसआरएस) के वार्षिक सम्मेलन, स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में, अपने स्वदेशी रूप से विकसित एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का उपयोग करके दो जटिल इंटरकॉन्टिनेंटल टेली-सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि तकनीकी श्रेष्ठता के माध्यम से समय और दूरी की बाधाओं को समाप्त कर, विश्व भर में मरीजों तक विशेषज्ञ सर्जरी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

इन प्रक्रियाओं ने लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो टीमों – फ्रांस के स्ट्रासबर्ग स्थित आईआरसीएडी मुख्यालय और भारत के एसएआईएमएस व आईआरसीएडी नेशनल सेंटर, इंदौर को जोड़ते हुए एसएसआई मंत्रा की अभूतपूर्व सर्जिकल सटीकता का प्रदर्शन किया।

पहली प्रक्रिया, गैस्ट्रिक बाईपास, आईआरसीएडी इंडिया के प्रेसिडेंट और मोहक बैरियाट्रिक्स एंड रोबोटिक्स, इंदौर के संस्थापक, डॉ. मोहित भंडारी द्वारा की गई, जिसे केवल 44 मिनट में बिना किसी जटिलता के पूरा किया गया। इससे सिस्टम की स्थिरता, सटीकता और लेटनसी- फ्री ऑपरेशन सिद्ध हुआ।

दूसरी प्रक्रिया, एक रोबोटिक एएसडी क्लोजर, एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल के संस्थापक, चेयरमैन और सीईओ, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव द्वारा की गई। इस सजीव टेली-सर्जरी का संचालन विख्यात रोबोटिक कार्डिएक सर्जन डॉ. हुसाम एच. बाल्खी (अध्यक्ष – इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर मिनिमली इनवेसिव कार्डियोथोरेसिक सर्जरी और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिसिन के रोबोटिक कार्डिएक सर्जरी विभाग के निदेशक) ने किया।

इंदौर में मरीज के पास की सहयोगी टीम में शामिल थे – डॉ. ललित मलिक (चीफ – कार्डिएक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर), डॉ. राम कृष्ण शुक्ला (कार्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. बिपिन आर्य (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट) – सभी एसएआईएमएस, इंदौर से। इनके साथ एसएसआई और एसएआईएमएस की टीमों ने मिलकर सटीक समन्वय किया।

यह सर्जरी बिना किसी तकनीकी अड़चन के – अदृश्य लेटनसी, उत्कृष्ट सटीकता और सहज रोबोटिक नियंत्रण के साथ पूरी हुई, जिससे एसएसआई मंत्रा 3 सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम की क्षमताएं साबित हुईं।

डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कहा – मैं एसआरएस 2025 कॉफ्रेंस में यह अवसर देने के लिए डॉ. विपुल पटेल (अध्यक्ष – एसआरएस), डॉ. मोहित भंडारी, आईआरसीएडी इंडिया टीम और हमारी एसएस इनोवेशन्स टीम का आभार व्यक्त करता हूं। यह विश्व की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल कार्डिएक रोबोटिक टेली-सर्जरी है। यह एसएसआई मंत्रा 3 की क्षमताओं का प्रमाण है और यह जटिल कार्डिएक देखभाल को वैश्विक रूप से सुलभ बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है।
डॉ. मोहित भंडारी ने कहा – एक जटिल गैस्ट्रिक बाईपास को महाद्वीपों के पार बैठकर करना, सर्जिकल विज्ञान में एक परिवर्तनकारी क्षण है। यह केवल तकनीकी दक्षता नहीं है, बल्कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में अंतर को पाटने की बात है। एसएसआई मंत्रा की सफलता यह साबित करती है कि सुरक्षित, सटीक और समावेशी सर्जरी का भविष्य भारत में आकार ले रहा है।

एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल का एसएसआई मंत्रा रोबोटिक सिस्टम अपनी अत्याधुनिक टेली- सर्जरी क्षमताओं के साथ पारंपरिक बाधाओं जैसे यात्रा, समय, लागत, और विशेषज्ञ सर्जन की अनुपलब्धता को दूर करता है। यह प्रणाली मरीजों और सर्जनों दोनों के लिए एक अधिक कुशल, मापनीय और समान स्वास्थ्य सेवा मानक स्थापित करती है।

अब तक, एसएसआई मंत्रा द्वारा 35 टेली-सर्जरी (जिसमें 10 कार्डिएक मामले शामिल हैं) और 250 से अधिक कार्डिएक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। यह एसएसआई मंत्रा की सटीकता और कार्यक्षमता का प्रमाण है, खासकर जटिल हृदय और सॉफ्ट-टिशू सर्जरी के लिए। इसके अतिरिक्त, इस सिस्टम से 5,000 से अधिक मल्टी-स्पेशियलिटी सर्जरी की जा चुकी हैं, और किसी भी डिवाइस-संबंधी प्रतिकूल घटना की सूचना नहीं है। एसएस इनोवेशन इंटरनेशनल भारत की एकमात्र सर्जिकल रोबोटिक्स कंपनी है जिसे सीडीएससीओ से टेली-प्रॉक्टरिंग और टेली-सर्जरी दोनों के लिए स्वीकृति प्राप्त है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous वोकल फॉर लोकल” अभियान के तहत महिला कैट द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक मानवीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए रायपुर के विभिन्न विशेष संस्थानों में राखी एवं मिठाइयों का वितरण किया गया – कैट
Next ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ हमारी दृढ़ता और सैन्य शक्ति का प्रतीक है: भावना बोहरा

Related Stories

25 दिनों के विवाह सीजन में देश के साथ प्रदेश में भी व्यापार में आएगी तेजी: अमर पारवानी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

25 दिनों के विवाह सीजन में देश के साथ प्रदेश में भी व्यापार में आएगी तेजी: अमर पारवानी*

November 20, 2026
विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से

November 17, 2026
एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • Uncategorized

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना

November 11, 2026

Recent Posts

  • सरोना में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण, रायपुरा के विकास कार्यों की समीक्षा की विधायक राजेश मूणत ने
  • स्वदेशी व्यापारी मंच का व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न, 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उ‌द्योगपतियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान
  • किरंदुल परियोजना में स्‍थापना दिवस, दीर्घसेवा पुरस्‍कार आयोजन
  • विधायक भावना बोहरा द्वारा दीपावली मिलन का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मनाया खुशियों और एकजुटता का दीपोत्सव*
  • 25 दिनों के विवाह सीजन में देश के साथ प्रदेश में भी व्यापार में आएगी तेजी: अमर पारवानी*

You may have missed

सरोना में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण, रायपुरा के विकास कार्यों की समीक्षा की विधायक राजेश मूणत ने
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

सरोना में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण, रायपुरा के विकास कार्यों की समीक्षा की विधायक राजेश मूणत ने

November 20, 2026
स्वदेशी व्यापारी मंच का व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न, 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उ‌द्योगपतियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

स्वदेशी व्यापारी मंच का व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न, 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उ‌द्योगपतियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान

November 20, 2026
किरंदुल परियोजना में स्‍थापना दिवस, दीर्घसेवा पुरस्‍कार आयोजन
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना में स्‍थापना दिवस, दीर्घसेवा पुरस्‍कार आयोजन

November 20, 2026
विधायक भावना बोहरा द्वारा दीपावली मिलन का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मनाया खुशियों और एकजुटता का दीपोत्सव*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक भावना बोहरा द्वारा दीपावली मिलन का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मनाया खुशियों और एकजुटता का दीपोत्सव*

November 20, 2026

Recent Posts

  • सरोना में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय अस्पताल का निरीक्षण, रायपुरा के विकास कार्यों की समीक्षा की विधायक राजेश मूणत ने
  • स्वदेशी व्यापारी मंच का व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न, 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उ‌द्योगपतियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान
  • किरंदुल परियोजना में स्‍थापना दिवस, दीर्घसेवा पुरस्‍कार आयोजन
  • विधायक भावना बोहरा द्वारा दीपावली मिलन का भव्य आयोजन, 2500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के संग मनाया खुशियों और एकजुटता का दीपोत्सव*
  • 25 दिनों के विवाह सीजन में देश के साथ प्रदेश में भी व्यापार में आएगी तेजी: अमर पारवानी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.