Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा*
  • Uncategorized

तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा*

Purushottam Manhare August 7, 2025

 

आज भाजपा कार्यालय कवर्धा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंडरिया विधायक एवं तिरंगा यात्रा की जिला संयोजक भावना बोहरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा जी द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु जारी की गई महत्वपूर्ण जानकारियों को कबीरधाम जिला व मंडल के पादधिकारियों, बूथ व शक्ति केंद्र के प्रभारी-सहप्रभरियों के साथ साझा किए और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

भावना बोहरा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष पार्टी के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेते हैं। अभियान के तहत 10 से 14 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा एवं 13 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व, सेना का शौर्य एवं पराक्रम तथा देशवासियों की एकजुटता के संकल्प से आपरेशन ‘सिन्दूर’ पूर्णतः सफल रहा। यह मोदी जी के नेतृत्व में नया, समृद्धशाली, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर भारत है, सभी को इस पर गर्व है। पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ हाथों में तिरंगा लेकर के देश भक्ति के कार्यक्रम आपरेशन सिन्दूर की सफलता के उपरांत मनाया गया। इस वर्ष भी उसी उत्साह के साथ हमारे सेना के जवानों के शौर्य एवं राष्ट्रीय जनजागरण के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा जिसके संबंध में आज कार्यशाला में समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां विस्तृत चर्चा कर अभियान को सफल एवं भव्य बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि संसद में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा करते हुए कहा “यह भारत के विजयोत्सव और गौरवगान का सत्र है कि यह विजयोत्सव, आतंक हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने का है, यह विजयोत्सव, सिंदूर की सौगंध पूरा करने का है। यह विजयोत्सव, भारत की सेना के शौर्य और सामर्थ्य का है।” संसद के इस सत्र में पहलगाम घटना के उपरांत आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर माननीय प्रधानमंत्री जी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिये गये भाषण अत्यधिक जानकारी युक्त एवं प्रेरक है। कार्यकर्ता इसे पढ़े एवं व्यापकता के साथ प्रचार-प्रसार करते हुए इसकी चर्चा करें।

कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने बताया कि हम सबको स्मरण है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए सबका जोश हाई रहता है, गरीब हो, अमीर हो, छोटा घर हो या बड़ा घर हो, हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है। जब कालोनी या सोसायटी के एक-एक घर पर तिरंगा लहराता है तो देखते-देखते दूसरे घरों पर तिरंगा दिखने लगता है। यानी हर घर तिरंगा अभियान तिरंगे की शान में एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। तिरंगे को लेकर यह उल्लास, यह उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ती है। इसी उद्देश्य व संकल्प को पूरा करते हुए आज कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कबीरधाम जिला के सभी वरिष्ठजन, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बूथ व शक्ति केंद्र के प्रभारी-सहप्रभरियों के साथ व्यापक चर्चा की गई और सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

कार्यशाला में कार्यशाला में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेंद्र चंद्रवंशी जी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू जी, कार्यशाला प्रभारी श्री शंकर अग्रवाल जी, श्री दिनेश गांधी जी, श्री संतोष पटेल जी, श्री क्रांति गुप्ता जी, श्री रामकुमार भट्ट जी, श्री विदेशी राम ध्रुव जी, श्री रूपेश जैन जी, सहित कबीरधाम जिले के सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous किरंदुल: बारिश ने मटन मार्केट को बनाया तालाब, व्यापारी परेशान, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल
Next बैलाडीला ट्रक ओनर एसोसिएशन चुनाव में उमेश सिंह और मनोज सिंह पैनल के बीच कांटे की टक्कर

Related Stories

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*

September 6, 2026
685190311788434887
  • Uncategorized

685190311788434887

September 3, 2026
Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı

August 23, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026
गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.