*एस एच अज़हर दंतेवाड़ा।
दशहरा-दीपावली त्योहार के आते ही किरंदुल-बचेली क्षेत्र में सट्टा-पट्टी और जुआ का कारोबार सक्रिय हो जाता है। कई जगह कैसीनो की तर्ज पर जुआ खिलाया जाता है, जिससे कई युवाओं के घर तक बर्बाद हो चुके हैं। इस पर अंकुश लगाने पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।




पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त एसपी जितेंद्र खूंटे व एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बचेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नेरली में जंगल नाला किनारे सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 4 लोगों को पकड़ा।
*आरोपी:* सुनील तेलाम (धुरली), शंकर लाल (मैलावाड़ा), दीपक मंडावी (रेलवे कॉलोनी बचेली) और विनोद लखेरा (बैंक कॉलोनी बचेली)।
*जब्ती:* 18,750 रुपये नकद, 52 ताश पत्ते, 2 चटाई और 4 बाइक (CG 18 S 7078, CG 18 M 2701, बिना नंबर यामाहा और CG 18 S 2620 स्कूटी)।
सभी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।
