किरंदुल में मोमस ग्रुप ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सावन का झूला त्योहार
बंगाली क्लब में सावन उत्सव: मोमस ग्रुप का रंगारंग आयोजन






![]()


एस एच अज़हर . दंतेवाडा किरंदुल छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर किरंदुल के बंगाली क्लब में मोमस ग्रुप ने सावन का झूला त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लोपामुद्रा, अनुपम श्रीवास्तव और पल्लवी साहू ने शिरकत की। मोमस ग्रुप के सदस्यों ने सभी को आमंत्रित करने के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड छपवाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पारंपरिक छत्तीसगढ़ी त्योहार के उत्सव में शामिल हो सकें। ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि वे हर साल इस आयोजन को उत्साह के साथ आयोजित करते हैं और इसे पारंपरिक तरीके से मनाते हैं।
