*कामधेनु , गाय बछड़ा छाप केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि एक वचन है “हर सदस्य के सम्मान, हित और अधिकार की रक्षा का – मनोज सिंह (अध्यक्ष प्रत्याशी)*
*जैसे कामधेनु सबकी कामनाओं को पूर्ण करती है, वैसे ही यह पैनल यूनियन के हर सदस्य की समस्याओं का समाधान और सम्मान सुनिश्चित करेगा – बिप्लव मल्लिक (सचिव प्रत्याशी )*
किरंदुल।बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन (बीटीओए) के वार्षिक चुनाव में मनोज सिंह पैनल को चुनाव चिन्ह के रूप में “कामधेनु छाप (गाय-बछड़ा)” आवंटित किया गया है। इस शुभ प्रतीक को पाकर पैनल में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई है।गाय-बछड़ा भारतीय संस्कृति में समृद्धि, सेवा और विश्वास का प्रतीक मानी जाती है, और यही संदेश लेकर मनोज सिंह पैनल अब जनसमर्थन के साथ अपनी जीत की ओर बढ़ रहा है।






![]()


पैनल के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह प्राप्त होते ही इसे “आस्था और सेवा का प्रतीक” बताया और कहा कि जैसे कामधेनु सबकी कामनाओं को पूर्ण करती है, वैसे ही यह पैनल यूनियन के हर सदस्य की समस्याओं का समाधान और सम्मान सुनिश्चित करेगा।
इस पैनल के उम्मीदवार –
अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिंह,
सचिव पद के लिए बिप्लव मल्लीक,
उपाध्यक्ष रोहित साहू,
कोषाध्यक्ष गुनवित सिंह,
सह-सचिव विश्वजीत सरकार (पिंकु),
सह-सचिव इमरान खान (बाबू) तथा
विजयंत सिंह गौतम (वीरू) है – सभी सदस्य समर्थन जुटाने के लिए लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
मनोज सिंह ने कहा कि कामधेनु छाप केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि एक वचन है – “हर सदस्य के सम्मान, हित और अधिकार की रक्षा का।” यूनियन के सशक्त नेतृत्व के लिए पूरे पैनल को भरपूर समर्थन मिल रहा है, और 13 अगस्त को होने वाले मतदान में ऐतिहासिक जीत की उम्मीद जताई जा रही है।
जनसंपर्क के दौरान पैनल के सदस्य घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं, आशीर्वाद ले रहे हैं और “कामधेनु छाप” को याद रखकर मतदान की अपील कर रहे हैं। इस बार के चुनाव में मतदाता संख्या 995 है, और जैसे-जैसे मतदान की तारीख पास आ रही है, पैनल की लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है।कामधेनु छाप – सेवा, समर्पण और सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है।
