Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कबीरधाम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन – करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा*
  • Uncategorized

कबीरधाम पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन – करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा*

Purushottam Manhare August 19, 2025

करोड़ों की ठगी करने वाले तीन मास्टरमाइंड आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार‌ किया‌ है ।50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी आरोपियों ने की है पुलिस ने बताया कि 30.10.2024 को प्रार्थी शिव सोनी निवासी कवर्धा ने थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि DYPDHURWE BROTHERS CONSULTANTS PVT. LTD./निवेश किंग नामक कम्पनी के संचालक धर्मेश धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 35 वर्ष), यतीन्द्र धुर्वे पिता नारायण प्रसाद धुर्वे (उम्र 29 वर्ष) एवं नारायण प्रसाद धुर्वे पिता स्व. लखनलाल धुर्वे (उम्र 56 वर्ष), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 11, मठपारा, कवर्धा ने 10 प्रतिशत प्रतिमाह लाभांश और एक वर्ष बाद मूल राशि लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। इस पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 672/2024 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

लगातार कई दिनों की मेहनत, दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच और विभिन्न जिलों में दबिश देने के बाद आरोपियों को आज दिनांक 19.08.2025 को धरदबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियों के सबूत भी जब्त किए।

अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने केवल कबीरधाम जिले में ही लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये की ठगी की है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित अन्य जिलों में इनके खिलाफ कुल लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। आरोपियों ने ठगी की रकम से बिलासपुर में 57 लाख रुपये की जमीन, कवर्धा में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की भूमि, और टाटा हैरियर व अर्टिगा जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ खरीदीं।

पुलिस अधीक्षक श धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने कहा –
“आर्थिक अपराधियों के लिए छत्तीसगढ़ की धरती सुरक्षित नहीं है। निवेशकों को लूटने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने का अनुरोध किया गया जा रहा है। कबीरधाम पुलिस की टीम ने कई जिलों में लगातार दबिश दी, बैंक ट्रांजेक्शन खंगाले और सबूतों को एक-एक कर जोड़ा, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, थाना पांडातराई प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, साइबर प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, ASI सुरेश जायसवाल, कौशल साहू, दर्शन साहू, संजीव साहू, प्रधान आरक्षक चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, वैभव कल्चुरी, बालेश धुर्वे, आरक्षक लेखा चंद्रवंशी, संदीप शुक्ला, अमित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous तिरंगे के रंग में रंगा माहेश्वरी युवा मंडल, स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय में गूँजा ‘भारत माता की जय’
Next दुर्गा महाविद्यालय में एंटी रैगिंग वीक का समापन समारोह संपन्न

Related Stories

685190311788434887
  • Uncategorized

685190311788434887

September 3, 2026
Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı

August 23, 2026
Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi
  • Uncategorized

Bahiscom Giris ve uyelik – Resmî Site ve Kisisel Hesap Erisimi

August 23, 2026

Recent Posts

  • भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*
  • जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ₹750-800 करोड़ के कारोबार का अनुमान – CAIT*
  • 685190311788434887
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*

September 5, 2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*

September 3, 2026
जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ₹750-800 करोड़ के कारोबार का अनुमान – CAIT*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ₹750-800 करोड़ के कारोबार का अनुमान – CAIT*

September 3, 2026
685190311788434887
  • Uncategorized

685190311788434887

September 3, 2026

Recent Posts

  • भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*
  • जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ₹750-800 करोड़ के कारोबार का अनुमान – CAIT*
  • 685190311788434887
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.