*दुर्गा महाविद्यालय ,भूगोल विभाग द्वारा आज विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह संपन्न कराया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित रही। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया और कॉलेज कैंपस की फोटो खींचकर अपलोड कराया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़चढकर बड़े उत्साह में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।कॉलेज कैंपस की बहुत ही सुंदर सुंदर फोटो ली गई।
।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार , शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूर्णिमा शुक्ला ने फोटोग्राफी के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला।








