Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • जिले की बिजली व्यवस्था को नई ताकत – 2500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने की कार्ययोजना, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा*
  • Uncategorized

जिले की बिजली व्यवस्था को नई ताकत – 2500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने की कार्ययोजना, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा*

Purushottam Manhare August 20, 2025

सूर्या गुप्ता

कवर्धा।
बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर काम शुरू किया है। इसी कड़ी में आरडीएसएस योजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विजय शर्मा के उपस्थिति में स्थानीय विधायक कार्यालय कवर्धा में सम्पन्न हुई। बैठक में बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में 340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बिजली नेटवर्क को सुदृढ़ करने का काम चल रहा है। इस योजना से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, ओवरलोड और बार-बार ट्रिपिंग जैसी परेशानियों से बड़ी राहत मिलेगी। योजना अंतर्गत 2,500 से अधिक नए ट्रांसफार्मर जल्द लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर फीडर सेग्रिगेशन और सप्रेशन कार्य प्रस्तावित थे, जिनमें प्रगति की समीक्षा की गई | एलटी लाइन सुधार कार्य में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज हुई है। अब तक 539 ग्रामों में पोल और केबल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा लगभग 5,270 पोल लगाए जा चुके हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नए पोल की मजबूती, क्वालिटी और अलाइनमेंट पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए । उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर कार्य स्थायी और टिकाऊ हो ताकि आगे दोबारा देखने की आवश्यकता न पड़े । विभागीय अधिकारियों को उन्होंने लगातार परीक्षण और निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएँ रखीं, जिन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया और समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना विशेष प्रयासों से जिले में गति पकड़ रही है इस पर किसी भी प्रकार से कोताही बर्दास्त नहीं किया जायेगा उन्होंने कहा आने वाले समय में प्रत्येक उपभोक्ता को स्थायी समाधान मिलेगा | कार्य को मजबूती के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु पूरी ताकत के साथ लगने का निर्देश दिया | उन्होंने कैब कॉन कंपनी के प्रतिनिधियों को हिदायत देते हुए कहा कार्यो के गुणवत्ता की बाह्य समीक्षा भी करायी जाएगी गुणवत्ता मानक में किसी भी प्रकार से कमी बर्दास्त नहीं किया जायेगा | कार्यो को और अधिक गति देकर जल्द से जल्द पूर्ण करें |

अंत में विशेष रूप से छाँटा-झा क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा उठाये गए लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बस्ती और पंप को अलग-अलग फीडर से जोड़ने पर सहमति बनी। वहीं, लासाटोला और मैनपुरी क्षेत्र में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की माँग को देखते हुए स्थायी समाधान तक 63 केवीए का अस्थायी ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए।

बैठक में बिजली विभाग से ई.डी. एस. सेलेट, ए.ई.ई. बी.के. कुसरे, एस.ई. ए. ठाकुर, एस.ई. आर. घोष, ई.ई. जी.एस. फ्लोरा, के.के. झा, आर.के. गोस्वामी सहित विभागीय इंजीनियर व कैब कॉन कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी धुर्वे, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य रामकुमार भट्ट, नितेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, मनीराम साहू, खिलेश्वर साहू, लोकचंद साहू, गोलू यादव समेत बड़ी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous दुर्गा महाविद्यालय ,भूगोल विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस समारोह संपन्न कराया
Next कैट एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संयुक्त तत्वाधान में SPREE 2025 योजना पर कैट के प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला सम्पन्न हुई – कैट*

Related Stories

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized

दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*

September 6, 2026
685190311788434887
  • Uncategorized

685190311788434887

September 3, 2026
Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı
  • Uncategorized

Bahis severlere özel hızlı giriş imkanı sunan Pin Up apk indir avantajı

August 23, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.