*सजमन बाघ*
*पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़*
छत्तीसगढ़ के विभिन्न निजी अस्पतालों द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार बंद किए जाने के विषय पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सजमन बाघ ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है सजमन बाघ ने कहा है कि गरीबों को और मध्यवर्गीय परिवारों के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था किंतु वर्तमान में भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण यह योजना ठप हो गई है अस्पतालों को अनुदान राशि का भुगतान न किए जाने से 1 सितंबर से आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क उपचार बंद किया जा रहा है जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवारों की स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी तरह उपेक्षा कर रही है चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने आयुष्मान योजना के तहत उपचार की सीमा 5 लाख से बढ़कर 10 लख रुपए करने का वादा किया था परंतु अब वह अपने ही वचन से पीछे हट गई है सरकार के पास मंत्रियों की सुख सुविधाओं एवं बंगलो के विस्तार हेतु बजट उपलब्ध है किंतु गरीबों के स्वास्थ्य सेवाओं हेतु बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है सजमन बाघ ने कहा है कि यह निर्णय प्रदेश की जनता के साथ छलावा है और आने वाले दिनों में गरीब व मध्यवर्गीय मरीज को गंभीर कठिनाई का सामना करना पड़ेगा भाजपा सरकार का तथा कथित सुशासन केवल सत्ता और सुविधाओं तक सीमित रह गया है







![]()


