एस एच अज़हर: किरंदुल के मिलेनियम पार्क मंगल भवन में रविवार शाम किरंदुल कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने एनएमडीसी सिविल विभाग के अध्यक्ष टी.एस. रामनाथ के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी.एस. रामनाथ और उनकी पत्नी लता रामनाथ के साथ विशिष्ट अतिथि किशन आहूजा (वर्क प्रमुख), सुब्रमण्यम (जीएम इलेक्ट्रिकल), गोस्वामी (जीएम जूलॉजिकल), एस.के. पांडेय (सिविल विभाग अध्यक्ष, किरंदुल), बांसोड़ (सिविल विभाग अध्यक्ष, बचेली) और थाना प्रभारी संजीव यादव उपस्थित रहे।
मंगल भवन को लाइट्स, फूलों और गब्बरों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसमें टी.एस. रामनाथ के होर्डिंग्स और फ्लेक्सी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने सभी अतिथियों का बैच और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने टी.एस. रामनाथ के कार्यकाल की स्मृतियों और उनके साथ किए गए कार्यों को साझा किया। मुख्य अतिथि रामनाथ ने किरंदुल और बचेली में अपने कार्यकाल के अनुभव और ठेकेदारों के साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में रामनाथ को पुष्प हार, शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। जगदलपुर के पवन म्यूजिकल ग्रुप ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसने समारोह में चार चांद लगाए। इसके बाद सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के पूर्व सचिव विप्लव मलिक ने किया। इस अवसर पर सचिव हरिशंकर मुखर्जी, सुरेंद्र नायर, अमरीक सिंह, रविंद्र सोनी, आजाद सक्सेना, नवीन राय, सलीम सिद्दीकी, शरद मिश्रा, बाबूराव, जोविस पापाचंद, बबलू सिद्दीकी, शशिभूषन तिवारी, मनोज सिंह, तपन दास, आरती नायक, आसिफ सिद्दीकी, मंगल कुंजन, के.वि. सुरेश, माधव राव, इमरान खान, निताई पाल, पवन, अमृत टंडन, अभय पांडे, जॉय वर्गिस, निमाई पाल, अनूप सिंह, पीयूष राय सहित अनेक कॉन्टैक्टर उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल टी.एस. रामनाथ के योगदान को सम्मानित करने का एक अवसर था, बल्कि कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की एकजुटता और उनके प्रति सम्मान का प्रतीक भी बना।








