श्री चंद्रशेखर आजाद स्मृति आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब जोरापारा रायपुर में गणेश उत्सव महापर्व पर आज भव्य महाआरती एवं 56 भोग भोग प्रसादी का आयोजन किया गया। 21 बत्तियों से निर्मित दिव्य ज्योति दीपक कलश से भगवान गणेश की विराजित भव्य प्रतिमा के समक्ष समिति के सदस्य एवं रहवासी वार्डवासियों ने महा आरती में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। भव्य आरती में मुख्यतः भगवान गणेश,भगवान शिव,भगवान हनुमान के साथ अन्य देवताओं की आरती की गई। साथ ही तरह तरह के 56 भोग प्रसाद अर्पित कर प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना समिति के सदस्यों ने भगवान गणेश के समक्ष प्रकट की। संगीतमय महाआरती में ढोल ताशे के साथ भगवान गणेश के जयकारों से मोहल्ला गुंज उठा। उपस्थित महिलाओं ने पारम्परिक परिधान बंगाली साड़ी एवं पुरुष वर्ग कुर्ता पैजाम धारण कर अपनी भारतीय संस्कृति का परिचय दिया। साथ ही समिति द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से आरती पश्चात सभी के लिए भोग प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। गणेश उत्सव समिति के प्रमुख हितेश यादव ने बताया कि श्री चंद्र शेखर आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब का इस वर्ष 98 स्थापना वर्ष है सन् 1927 में समिति की स्थापना होलिका उत्सव से हुई थी। स्थापना के पूर्व समिति का नाम बाल समाज रखा गया था। बाद में समिति का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र शेखर आजाद के नाम से चंद्र शेखर आजाद सोशल एंड स्पोर्ट्स क्लब कर दिया गया। 2027 में समिति के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष पर विशाल सम्मेलन एवं सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आज के महाआरती एवं 56 भोग के भव्य आयोजन के अवसर पर समिति की महिला मंडल,नवयुवक मंडल,बालिका मंडल के साथ समिति के वरिष्ठ जन, मोहल्लेवासी उपस्थित थे
