Skip to content
September 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा डीएवी स्कूल के सभागार में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भव्य समारोह का किया आयोजन
  • Uncategorized

किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा डीएवी स्कूल के सभागार में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भव्य समारोह का किया आयोजन

Purushottam Manhare September 7, 2025

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा: किरंदुल परियोजना प्रबंधन द्वारा डीएवी स्कूल के सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर परियोजना विद्यालय, डीएवी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, प्रकाश विद्यालय, विद्या मंदिर, और भारत माता मॉडल स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण, अधिशासी निदेशक, और विशिष्ट अतिथि के.एल. नागवेणी, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि रवींद्र नारायण ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और व्यक्तित्व निर्माण में एक अच्छे शिक्षक की आवश्यकता को रेखांकित किया। वहीं, के.एल. नागवेणी ने स्वागत भाषण में शिक्षकों को समाज की रीढ़ बताते हुए उनके चरित्र निर्माण और देश के आदर्श नागरिक बनाने में योगदान की सराहना की।
समारोह में मुख्य अतिथि ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार वितरित किए। शिक्षिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगाए। कार्यक्रम में सुनील कुमार, उप महाप्रबंधक (प्रशि. व सुरक्षा), एस. चिकाटे, उप महाप्रबंधक (सीएंडआईटी), डॉ. एम.वी. लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, शैलेंद्र सोनी, सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.), दीपक पाल, सहायक महाप्रबंधक (मा.सं.), देवरायलू, अध्यक्ष (एसकेएमएस), रोशन मिश्रा, उपाध्यक्ष (एसकेएमएस), ए.के. सिंह, सचिव (एमएमडब्ल्यू यूनियन), राहुल साठवने, वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.), विकास कुमार, सहायक प्रबंधक (मा.सं.), विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रोजी निरोला सोरेन और कुनामी हंसदा, सहायक प्रबंधक (मा.सं.), ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में मो. तनवीर जावेद, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्मिक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous दश लक्षण पर्यूषण महापर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
Next 6 पेटी शराब समेत आरोपी गिरफ्तार – नशे और शराब के अवैध कारोबार पर ज़ीरो टॉलरेंस*

Related Stories

Kazançlı deneyimler her gün artıyor Bethub giriş yap kullanıcılarının katkısıyla
  • Uncategorized

Kazançlı deneyimler her gün artıyor Bethub giriş yap kullanıcılarının katkısıyla

September 20, 2026
Kazandıran platform deneyimini yaşa Mariobet ile
  • Uncategorized

Kazandıran platform deneyimini yaşa Mariobet ile

September 20, 2026
Bycasino Türkiye Casino — Ödeme Sorunlarına Çözüm
  • Uncategorized

Bycasino Türkiye Casino — Ödeme Sorunlarına Çözüm

September 20, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026
स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.