Skip to content
October 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट के नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ*
  • Featured
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

कैट के नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ*

Purushottam Manhare September 27, 2025

रायपुर
*युवा कैट द्वारा CAIT Connect ऐप एवं वेबसाइट का लॉन्च किया गया*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट के नवीन प्रदेश कार्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ साथ ही CAIT Connect ऐप एवं वेबसाइट का लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षयता कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं विशिष्ठ अतिथि कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बी.सी. भरतिया जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षयता कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं विशिष्ठ अतिथि कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन माननीय श्री अमर पारवानी जी संरक्षक श्री आसुदामल वाधवानी, श्री ईश्वरचन्द्र अग्रवाल, श्री हनुमान प्रसाद अग्रवाल, श्री परविन्द्रर सिंह भाटिया एवं श्री अनिल बरडिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पचश्चात् अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल आह्वान को प्राथमिकता होनी चाहिए। विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापार नीतियों से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं जिससे भारत के स्थानीय व्यापार को बड़ा नुकसान हो रहा है । उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता आज विश्वस्तरीय है, और कीमत भी उचित है। भारतीय उत्पादों की खरीद से स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और व्यापारियों को समर्थन मिलेगा। विदेशी वस्तुओं की अंधाधुंध खपत से भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है जिसको रोकना जरूरी है। इससे भारतीय संस्कृति, कुटीर उद्योग और हस्तशिल्प के संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। हम सभी व्यापारियों को स्वदेशी उत्पाद का उपयोग करना चाहिए।

कैट के राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ का नवीन प्रदेश कार्यालय अत्यधिक आधुनिक एवं सुज्जित कार्यालय है। यह कार्यालय कैट युवा टीम की मेहनत का प्रतिफल है। युवा कैट द्वारा CAIT Connect ऐप एवं वेबसाइट का लॉन्च किया गया जो प्रंशसनीय कार्य है। युवा कैट बधाई और सम्मान के पात्र है।

कैट राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि कि “नया कार्यालय केवल ईंट और पत्थरों का भवन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएँ और सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु ठोस पहलें की जाएंगी। यह कार्यालय सिर्फ स्थान नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

कैट के संरक्षक श्री आसुदामल वाधवानी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को कैट के नवीन कार्यालय की शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। कैट सी.जी. चैप्टर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसर्पोट के पदाधिकारी एवं कैट ईकाईयां अभनपुर, कुरूद, धमतरी, कांकेर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, नैला जांजगीर, चांपा, रायगढ़, एम.सी.बी. मुंगेली दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव के पदाधिकारी तथा रायपुर के स्थानीय व्यापारी संघ गुरूनानाक चौक व्यापारी संध, शंकर नगर व्यापारी संघ, रायपुर ऑटोमोबाई डीलर्स एसोसियेशन, महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी संघ, गोल बाजार व्यापारी संघ, जीवन बीमा मार्ग, व्यापारी संघ, नयापारा व्यापारी संघ, रायपुर इलेक्ट्रिकल्स मर्चेन्ट एसोसियेशन, थोक स्टेशनरी व्यापारी संघ, रायपुर सराफा एसोसियेशन, डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ, महादेव घाट रोड व्यापारी संघ, छत्तीसगढ इलेक्ट्रिक एसोसियेशन, श्रीराम थोक सब्जी विक्रेता संघ, तेलीबांध व्यापारी संघ, प्लास्टिक निर्माता एवं विक्रेता संघ, मिल मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन गुरू घासीदास प्लाजा व्यापारी संघ, करसन चैम्बर व्यापारी संघ, रायपुर थोक दवा विक्रेता संघ, छत्तीसगढ रेस्टोरेंट एण्ड कैफे एसोसियेशन, छत्तीसगढ डोर एसोसियेशन, छत्तीसगढ होटल एसोसियेशन, एफएमसीजी एसोसियेशन, रायपुर ऑप्टिकल वेलफेयर एसोसियेशन, आलू प्याज अढतिया संघ, प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन, कम्पयूटर मिडिया एसोसियेशन, मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ, अनाज व्यापारी संघ, गुढियारी व्यापारी संघ, सी.सी.टी.वी. कैमरा संघ, शहीद स्मारक व्यापरी संघ, रायपुर मर्चेन्ट एसोसियेशन, मार्बल एण्ड टाईल्स एसोसियेशन, बीरगांव व्यापारी सहित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
ां

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cait news Cg news

Post navigation

Previous एएमएनएस इंडिया की ‘दक्ष’ पहल: दंतेवाड़ा में 160 युवाओं को डिजिटल कौशल और रोजगार के अवसर
Next Kazandıran stratejilerle dolu Sweet Bonanza demo önerileri

Related Stories

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*

You may have missed

service_publish_probe_31786d749495c89d
  • Uncategorized

service_publish_probe_31786d749495c89d

October 7, 2026
डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • service_publish_probe_31786d749495c89d
  • डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • किरंदुल में साइबर ठगी का नया तरीका – मोबाइल हैक कर अस्पताल के नाम पर मांग रहे पैसे, सावधान रहें*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.