एस एस अज़हर दंतेवाड़ा ग्राम पंचायत मैलावाड़ा में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा-अर्चना कर की गई।
*इसके पश्चात* मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संविधान दिवस का संक्षिप्त परिचय। भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन तथा प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।







![]()


*मुख्य अतिथि* – सुमित भदौरिया जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत- कुआकोण्डा, श्री रामकुमार नाग जी सरपंच, श्री कमल सिंह नाग जी पटेल ने अपने संबोधन में संविधान का महत्व, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, लोकतंत्र, समानता एवं राष्ट्रीय एकता पर प्रेरक संदेश दिए।
*सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ*
कार्यक्रम के दौरान विविध प्रस्तुतियाँ दी गईं—
*भाषण* : मेरी संविधान, मेरी पहचान
*चित्रकला/पोस्टर* : संविधान, स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रीय प्रतीक
*नाटक :* मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा ग्राम विकास योजनाओं पर प्रस्तुतियाँ।
*संविधान आधारित गीत,* कविता एवं घोषवाक्य प्रस्तुति।
*नीति आयोग के सहयोगी* पिरामल फाउंडेशन से * जितेन्द्र देव पाण्डेय विद्यार्थी जी* (राज्य कार्यक्रम प्रबंधक )ने संविधान निर्माण प्रक्रिया, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भूमिका एवं संविधान सभा के योगदान पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु *मीतानिन दीदियों को सम्मानित* किया गया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले *बच्चों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत* किया गया।
*अंत में* सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के मूल्यों को जीवन में अपनाने का *संकल्प (जनप्रतिज्ञा) लिया।**कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित*
दीपिका सुमित भदौरिया उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कुआकोण्डा,राम कुमार नाग सरपंच, कंवल सिंह नाग पटेल, भौसिक प्रसाद यादव, संतोष बालद, मानसाय नाग, संपत सिंह, सुंदरलाल नाग, नंदलाल नाग, विजय बालद , भौसिक प्रसाद यादव। नीति आयोग के सहयोगी पिरामल फाउंडेशन से निधि श्रीवास्तव एवं छोटे लाल यादव। मितानिन कार्यक्रम :- सोमे कुंजाम, दयमति कश्यप, शिक्षकगण :- कोठरी मैडम एवं अन्य शिक्षक, बड़ी संख्या में स्कूल बच्चे एवं ग्रामीण रहे है।
*कार्यक्रम का समापन* सरपंच राम कुमार नाग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संविधान दिवस का यह आयोजन सभी ग्रामीणों के लिए एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक अवसर साबित हुआ।
