Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक आगाज़ संस्कारधानी राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फ्लैग-ऑफ कर किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक आगाज़ संस्कारधानी राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फ्लैग-ऑफ कर किया शुभारंभ

Purushottam Manhare November 27, 2025

संस्कारधानी राजनांदगांव में आज एक भव्य एवं ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने सैकड़ों व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में स्वदेशी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कैट और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह यात्रा आगामी 27 नवम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में भ्रमण कर जन-जागरण का एक विराट अभियान बनकर उभरेगी।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी तथा स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और प्रत्येक जिला इकाई में इसका अभूतपूर्व एवं भव्य स्वागत आयोजित किया जाएगा।

स्वदेशी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प
श्री पारवानी एवं श्री पटेल ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी के पुनर्जागरण’ के आह्वान को प्रदेश के प्रत्येक शहर, कस्बे और बाजार तक पहुँचाने का माध्यम है।

यात्रा के दौरान प्रदेश के प्रमुख नगरों में –
स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो अभियान,
आत्मनिर्भर भारत पर सेमिनार,
स्वदेशी उद्यमिता पर कार्यशालाएँ,
युवाओं, महिलाओं एवं उपभोक्ताओं हेतु विशेष सम्मेलन,
आयोजित किए जाएंगे जिनमें व्यापारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वदेशी को जन-आंदोलन का रूप देने की पहल

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव यह संदेश दिया है कि -“जब देशवासी लोकल के लिए वोकल होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बन सकेगा।” “छोटे व्यापारी, कारीगर और उद्यमी ही भारत की वास्तविक शक्ति हैं।”

इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने, अन्य प्रमुख संगठनों के सहयोग से, स्वदेशी संकल्प यात्रा को एक मजबूत और व्यापक जन-आंदोलन में परिवर्तित करने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी

इस अवसर पर कैट, स्वदेशी जागरण मंच, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, राजनांदगांव जिला इकाई सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिससे कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में सम्पन्न हुआ। निम्नाकिंत पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जगदीश पटेल, जीवत बजाज, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, राजेन्द्र खटवानी, दीपक विधानी,.निलेश मुंदडा , नागेन्द्र तिवारी, नरेश माखीजा, कांति पटेल, रतनदीप सिंह, भारत भूषण गुप्ता, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, शैलेंद्र शुक्ला, हिमांशु वर्मा, सुरेश वासवानी, हर्ष वर्धन गुप्ता, नितिन नागदेव, मधु अरोरा, शालू ,डॉ. जया द्विवेदी, नवीन शर्मा, बंटी शर्मा, संजय भारद्वाज, देवीलाल, मिलन, विजेंदर, सुमन मुथा, शंकर त्रिपाठी, नीरज शर्मा, चिराग यादव।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ग्राम पंचायत मैलावाड़ा में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*
Next गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.