Skip to content
August 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का मिलेगा लाभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का मिलेगा लाभ

Purushottam Manhare December 4, 2025

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में हुई।बैठक में
मंत्रिपरिषद के निर्णय जिस पर मुहर लगी उसमें राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ 400 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

राज्य में 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक, बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके।

इस तरह मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान से प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

गौरतलब है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है, जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

 छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम, 2002 में स्थानीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से क्रय को प्रोत्साहन देने तथा जेम पोर्टल में क्रय की स्पष्टता के लिए संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया। इन संशोधन से क्रय प्रक्रिया का सरलीकरण होगा, पारदर्शिता में वृद्धि होगी, प्रतिस्पर्धा को बढा़वा मिलेगा तथा समय और संसाधनों की बचत होगी।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 (क्र. 21 सन् 2018) में संशोधन हेतु छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के रिफॉर्म्स और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य राम विचार नेताम, केदार कश्यप,दयाल दास बघेल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, लखन लाल देवांगन, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल,गुरु खुशवंत साहेब,राजेश अग्रवाल,गजेंद्र यादव, सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

–00–

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CGNEWS Cm cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ ग्रीन समिट – वृक्षारोपण महाअभियान’’ “सस्टेनेबल सिनर्जी: ट्रेडिशनली फ्यूचरिस्टिक” के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन
Next छात्रवृत्ति स्वीकृति निर्धारित समयसीमा में हो संपन्न : आयुक्त डॉ.साराशं मित्तर

Related Stories

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा के युवा नेता विमल सलाम बने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव*

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026
Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Uncategorized

Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

July 30, 2026

Recent Posts

  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Yeni başlayanlara özel fırsatlar EGT slot oyna demo içinde
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.