दंतेवाड़ा। मजबूत घर के लिए नींव जितनी महत्वपूर्ण होती है, उतनी ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा जरूरी है। इसी दिशा में एएमएनएस इंडिया का ‘पढ़ेगा भारत’ और ‘ज्ञान ज्योति अभियान’ छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के भविष्य को नई रोशनी दे रहा है। प्रगति की सबसे मजबूत नींव को मजबूत करने का यह प्रयास दूर-दराज के इलाकों में ज्ञान की ज्योति फैला रहा है।
एएमएनएस इंडिया ने ‘ज्ञान ज्योति अभियान’ के तहत बस्तर के 3500 से अधिक मेधावी छात्रों को पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की है, जिससे उनकी उच्च शिक्षा को नई उड़ान मिली है। साथ ही, छत्तीसगढ़ के 14 प्राथमिक विद्यालयों में 4000 से ज्यादा पुस्तकें वितरित की गई हैं। कंपनी ने बस्तर अंचल के पांच स्कूल भवनों का नवीनीकरण भी कराया है, जिससे बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल उपलब्ध हो सका है।
इस तरह एएमएनएस इंडिया ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की एक नई सुबह की शुरुआत की है। ‘पढ़ेगा भारत’ और ‘ज्ञान ज्योति अभियान’ आगे चलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


