Skip to content
September 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रायपुर बना स्वदेशीमय : स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रायपुर बना स्वदेशीमय : स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत*

Purushottam Manhare December 10, 2025

*CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकली “स्वदेशी संकल्प यात्रा” ने आज राजधानी रायपुर को स्वदेशी उत्साह और वोकल फॉर लोकल की भावना से सराबोर हुआ*

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने मरीन ड्राइव, तेलीबांधा से झंडी दिखाकर यात्रा का भव्य शुभारंभ किया और बाइक रैली के माध्यम से लोगों को स्वदेशी अभियान से जुड़ने की अपील मार्ग भर हुआ अभूतपूर्व स्वागत – पुष्पवर्षा से महक उठा रायपुर यात्रा जैसे-जैसे रायपुर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ी, जगह-जगह व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने अद्भुत उत्साह के साथ फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा शहर “वोकल फॉर लोकल” और “सशक्त स्वदेशी” के संदेश से आलोकित हो उठा। हर चौक, व्यापारिक क्षेत्र और बाजार में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

विशिष्ट अतिथियों की गौरवपूर्ण उपस्थिति :-

शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं संस्थागत पदाधिकारियों ने उपस्थिति देकर स्वदेशी आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे :-

अरुण साव जी, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,
मोतीलाल साहू जी, विधायक, रायपुर ग्रामीण,
नंद कुमार साहू जी, अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण,
राजीव अग्रवाल जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन,
केदार गुप्ता जी, अध्यक्ष, अपेक्स बैंक,
दीपक महस्के जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन,
अमरजीत सिंह छाबड़ा जी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग,
सूर्यकांत राठौर जी, सभापति, रायपुर नगर निगम,
अमित चिमनानी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा छत्तीसगढ़,

अन्य जनप्रतिनिधिगण, व्यापारिक संगठन, महिला उद्यमी, युवा व्यापारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग।

रायपुर भ्रमण मार्ग :-

यात्रा ने रायपुर के प्रमुख व्यापारिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से गुजरते हुए व्यापक जनसंपर्क किया। मार्ग इस प्रकार रहा :- तेलीबांधा – कैनाल रोड – शंकर नगर – टर्निंग पॉइंट – लोधीपारा चौक – पंडरी कपड़ा मार्केट – लाल चौक करसन चेंबर – फाफाडीह – नहरपारा – स्टेशन रोड – राठौर चौक – रामसागर पारा – तात्यापारा चौक – सत्ती बाजार चौक – सदर बाजार – कोतवाली चौक – वाइट हाउस उद्यान (समापन)।

यात्रा का उद्देश्य :- स्वदेशी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना

“वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प के साथ यह यात्रा देशभर में स्वदेशी उत्पादों, स्थानीय उद्यमों और छोटे व्यापारियों को नई गति देने के लिए निकाली गई है।
रायपुर में हुए इस भव्य आयोजन ने यह संदेश दिया कि : –
ऽ स्वदेशी उत्पाद अपनाना समय की आवश्यकता है।
ऽ स्थानीय व्यापारियों को मजबूत कर ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।
ऽ डिजिटल व्यापार एवं आधुनिक वाणिज्य को बढ़ावा देकर नए अवसर निर्मित किए जा सकते हैं।

व्यापारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया और यात्रा के उद्देश्य को जोरदार समर्थन दिया।

रायपुर का यह ऐतिहासिक स्वागत न केवल यात्रा की भव्यता का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाता है कि राजधानी का व्यापारी समाज और जनता स्वदेशी अभियान को पूरे हृदय से अपनाने के लिए तैयार है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cait news news Raipur Swadeshi Yatra

Post navigation

Previous पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 13 करोड़ से अधिक के परियोजनाओं का भूमिपूजन*
Next एएमएनएस इंडिया का ‘पढ़ेगा भारत-ज्ञान ज्योति अभियान’: बस्तर के बच्चों के भविष्य को रोशन करने वाली पहल

Related Stories

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026

Recent Posts

  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609

You may have missed

Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • Uncategorized

Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir

September 28, 2026
एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • Uncategorized

Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile

September 27, 2026
By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • Uncategorized

By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar

September 27, 2026

Recent Posts

  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.