Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा*

Purushottam Manhare December 26, 2025

*परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेशों ने विश्व में जगाई सामाजिक चेतना, उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है : भावना बोहरा*

आज पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के ग्राम रणवीपुर निज निवास स्थित विधायक कार्यालय में कैबिनेट मंत्री और सतनाम समाज के धर्म गुरु गुरु खुशवंत साहेब जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यों, रणवीरपुर भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान गुरु खुशवंत साहेब जी और विधायक भावना बोहरा ग्राम गौरमाटी, डोंगरिया खुर्द, कुआँमालगी और बीजाभाटा में आयोजित गरु प्रकाश पर्व एवं गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह में शामिल हुए और जैतखाम व गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के विचार आज भी समरस समाज का मार्गदर्शन करते हैं। परम् पूज्य बाबा जी के अमूल्य विचार एवं शिक्षाएं जनकल्याण हेतु हमें सदैव प्रेरित करती है। आप सभी बाबा जी के बताये मार्ग का अनुसरण कर आगे बढ़ने का संकल्प लें। गुरु प्रकाश पर्व समस्त मानव समाज के जीवन में वैभव एवं ऐश्वर्य का प्रकाश लेकर आएगा। आज देश–प्रदेश परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के संदेशों को आत्मसात कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने “मनखे-मनखे एक समान” का जो संदेश दिया, वह समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

विधायक भावना बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा जी एक महान संत और सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के पूरे समाज को समानता का संदेश दिया। ‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार आज भी सामाजिक एकता और मानव मूल्यों की सबसे मजबूत नींव है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार गुरु घासीदास बाबा जी के विचारों और सतनाम समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मैं समाज के सदस्यों और खासकर युवाओं से आह्वान करती हूँ कि वे बाबा जी के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका जरुर सुनिश्चित करें। गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे। उनका संपूर्ण जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सत्य, अहिंसा और नैतिकता के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि सतनाम समाज ने भी बाबा जी के विचारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया है। सर्व समाज के प्रति उनके आदर्शों को आत्मसात करके हमने भी पंडरिया विधानसभा में हर व्यक्ति और समाज को एक साथ लेकर चलने व सेवाओं और सुविधाओं की पहुँच हर व्यक्ति एवं समाज तक हो इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहें हैं। छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा हो या निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और हर क्षेत्र व समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आदर्शों व संदेशों से भी प्रेरणा लेकर हम अपने दायित्वों को निभा रहें हैं जिसमें सतनाम समाज के आप सभी सदस्यों और प्रतिनिधियों का बहुमूल्य सहयोग व अपनत्व हमें लगातार मिल रहा है। आप सभी ने जिस स्नेह और आत्मीयता से स्वागत किया उसके लिए मैं सतनाम समाज के समस्त सदस्यजनों का आबह्र व्यक्त करती हूँ और गरु प्रकाश पर्व कीहार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूँ। आपसी जनसहयोग से हम पंडरिया विधानसभा को समृद्ध, सशक्त और विकासशील से विकसित बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सतनाम समाज के प्रतिनिधि मंडल, सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भारतीय रेलवे ने यात्री किराया संरचना को युक्तिसंगत बनाया; उपनगरीय सेवाओं, सीजन टिकटों और 215 किमी तक की द्वितीय श्रेणी की साधारण यात्राओं के लिए कोई किराया वृद्धि नहीं*
Next झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा के आरोपों पर छविंद्र कर्मा का करारा पलटवार*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.