Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा के आरोपों पर छविंद्र कर्मा का करारा पलटवार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

झीरम घाटी कांड पर जेपी नड्डा के आरोपों पर छविंद्र कर्मा का करारा पलटवार*

Purushottam Manhare December 26, 2025

*शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान है– छविंद्र कर्मा*

*झीरम घाटी नक्‍सली हमले में कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोगों की मौत हुई थी*

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा |
झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगाए गए अंदरूनी साजिश के आरोपों पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव श्री छविंद्र कर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने श्री नड्डा के बयान को झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का घोर अपमान बताया है।छविंद्र कर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 32 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई थी। इस घटना को लेकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बयान देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पीड़ित परिवारों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। और जब इस मामले की जांच NIA ने की, तब केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार थी। क्या भाजपा सरकारों की जांच एजेंसियां असफल रहीं।

छविंद्र कर्मा ने आगे कहा कि झीरम घाटी कांड की NIA जांच रिपोर्ट और श्री नड्डा के बयान आपस में मेल नहीं खाते।आख़िर ऐसी कौन-सी जानकारी है जो श्री नड्डा के पास है, लेकिन देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी NIA के पास नहीं।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि
25 मई 2013 की इस दुखद घटना के बाद शहीद महेंद्र कर्मा के अंतिम संस्कार में तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह (वर्तमान भाजपा सांसद) उपस्थित थे। इसके अलावा तत्कालीन भाजपा सांसद एवं वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह भी दिल्ली से बस्तर आए और शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी।ऐसे में आज भाजपा नेतृत्व द्वारा इस तरह के आरोप लगाना न केवल विरोधाभासी है, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित भी प्रतीत होता है।
*छविंद्र कर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की है कि—*
झीरम घाटी के इस नृशंस सामूहिक नरसंहार की निष्पक्ष और पुनः जांच कराई जाए।
इस जांच में श्री जेपी नड्डा को भी शामिल किया जाए, ताकि देश को सच्चाई पता चल सके।
यह स्पष्ट हो सके कि स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े राजनीतिक हत्याकांड के असली सूत्रधार, साजिशकर्ता और गुनहगार कौन हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार इस भीषण नरसंहार को केवल “नक्सली घटना” बताकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती।
छविंद्र कर्मा ने देश व प्रदेश की सभी जांच एजेंसियों से मांग की कि इस सामूहिक हत्याकांड के दोषियों का शीघ्र पर्दाफाश किया जाए और उन्हें कड़ा से कड़ा दंड दिलाया जाए।इस दौरान मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम राजा उस्मानी , जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ,पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम ,पूर्व जिला अध्यक्ष विमल सुराना ,जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य ,जिला महामंत्री विमल सलाम , जिला महामंत्री भीम सेन मांडवी , ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ,ब्लॉक अध्यक्ष नंदा कुंजम जी, शंकर कुंजम जी, मौजूद रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी सामाजिक चेतना और समता की अलख जगाने वाले युगद्रष्टा थे : भावना बोहरा*
Next कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव भवन में पार्टी संगठन का ध्वजारोहण व संगोष्ठी का आयोजन 28 को

Related Stories

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.