Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • 20 वर्षो से संचालित एस्सार-एएमएन पर स्थानियों को स्थाई रोजगार नही :राहुल महाजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

20 वर्षो से संचालित एस्सार-एएमएन पर स्थानियों को स्थाई रोजगार नही :राहुल महाजन

Purushottam Manhare December 27, 2025

● *बस्तर का लोहा पर मूल निवासी ही रोज़गार से वंचित ।*

● *मूल एवं स्थानीय निवासियों को सिर्फ ठेका श्रमिक का पद, कंपनी के सारे स्थायी कर्मचारी बाहरी ।*

● *जिला कांग्रेस कमिटी प्रवक्ता एवं प्रभावित ग्राम पंचायत कोडेनार निवासी राहुल महाजन ने प्लांट प्रबंधन पर लगाये गम्भीर आरोप ।*

एस एच अज़हर  किरन्दुल स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पोंन बेनेफिसिएशन प्लांट का 30 दिसंबर को क्षमता विस्तारीकरण के लिए जनसुनवाई होना है जिसमे प्लांट की क्षमता को 8.0 मिलियन टन से बढ़ा कर 12.0 मिलियन टन करना प्रस्तावित है । प्रथम दृश्या में देखा जाए तो यह बेनेफिसिएशन प्लांट जो कि पूर्व में 2005 से एस्सार द्वारा शुरू एवं संचालित किया जाता है एवं बाद में जिसका अधिग्रहण 2019 आर्सेलर मित्तल निप्पोंन स्टील्स ने कर लिया और जिसका आज के दिनांक में स्वामित्व इन्ही के पास है । मूलतः देखा जाए तो यह बेनेफिसिएशन प्लांट एक लाभ कमाने वाला प्लांट है तभी इसके विस्तारीकरण पर इतना ज़ोर दिया रहा है और पर्यावरण मंजूरी के लिए ग्राम सभा बुलाई गई है । जिससे प्लांट अपनी क्षमता विस्तारीकरण के बाद और दुगनी शक्ति से बस्तर के लोहा को बाहर भेजा जाएगा ।

इन सब मुद्दों पर एक गहन सवाल उठाते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राहुल महाजन ने सवाल उठाते हुए कहा कि बस्तर और दन्तेवाड़ा जिले का लोहा तो प्रचुर मात्रा में यहाँ से ले जाया जा रहा है पर क्या स्थानीय निवासियों का इसका ज़रा सा भी फायदा मिल रहा है क्या ?? 20 से अधिक वर्षो से प्लांट यहाँ संचालित है और बाहरी कंपनियों के आने से स्थानीयो को रोज़गार के सपने दिखाए गए थे परंतु आज दिनांक तक एएमएनएस द्वारा स्थानीय लोगो को कोई रोज़गार नही दिया गया है । इसके उलट इस प्लान्ट के सारे स्थाई कर्मचारी बाहर के है और स्थानीय लोगो को सिर्फ ठेका श्रमिक के तौर पर रखा गया है । इस ज्वलंत मुद्दे पर जिला प्रवक्ता राहुल महाजन ने कंपनी से सवाल उठाते हुए आरोप लगाए है कि जब लोहा दन्तेवाड़ा जिले से दोहन किया जा रहा है तो क्या यहाँ के स्थानीय निवासियों का रोज़गार का हक़ नही बनता क्या?

राहुल महाजन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एएमएनएस द्वारा स्थानीय रोज़गार के नाम पर आसपास के ग्रामीणों को रोजगार तो दिया पर सिर्फ ठेका श्रमिक तक उन्हें सीमित कर दिया है, स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों के साथ भी यही खिलवाड़ किया गया है । स्वास्थ सुविधाओं के नाम पर भी इन्होंने अपने स्थानीय कार्यरत ठेका श्रमिको को सिर्फ कुछ लाख रुपयों का स्वास्थ्य बीमा दे दिया जाता है । नौकरी सुरक्षा एवं भविष्य निधि के नाम पर इन कर्मचारियों के साथ सिर्फ छलावा किया जा रहा है । इतने वर्षों से लोहा दहन कर यहाँ से हज़ारों करोड़ो का मुनाफा कमाने के बावजूद एएमएनएस द्वारा न तो स्थानीय लोगो के लिए कोई बेहतर शिक्षा की व्यवस्था कराई गई है न तो कोई स्थाई स्वास्थ सम्बन्धी पहल की गई है । शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर अपना पक्ष रखते हुए राहुल महाजन ने कहा कि इस कंपनी को स्थानीय स्तर पर इसकी व्यवस्था करनी चाहिए, परन्तु हालात ऐसे है कि किसी चिकित्सा आपातकाल की स्थिति में स्थानियो को बाहर दूसरे जिलों या राज्यो में जाना पड़ता है । जब लोहा बस्तर का, पैसा बस्तर का तो मुनाफा बहारियों का क्यों ?? और स्थानीय निवासियों को रोजगार – शिक्षा – स्वास्थ्य जैसी सुविधओं से भी वंचित रखा जा रहा है । राहुल महाजन ने कहा कि एएमएनएस बड़ी अंतराष्ट्रीय कंपनी है और पैसों के दम पर शायद यह प्रस्तावित ग्रामसभा की मंजूरी भी करवा लें पर क्या इससे स्थानीय लोगो को रोजगार और मूलभत सुविधाएं मिलेंगी या एक बार फिर से जिले के लोगो को ठगा जाएगा । इस पूरे मुद्दे पर राहुल महाजन ने इस ग्राम सभा आयोजन का विरोध करते हुए स्थानीय लोगो से अपील करते हुए कहा कि जब तक अपना हक न मिले तब तक मंजूरी न दे और अपने हक़ की लड़ाई को जारी रखे ।।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजीव भवन में पार्टी संगठन का ध्वजारोहण व संगोष्ठी का आयोजन 28 को
Next कलेक्टर ने किरंदुल नर्सरी का किया निरीक्षण, आय सृजन केंद्र बनाने के दिए निर्देश

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.