Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कलेक्टर ने किरंदुल नर्सरी का किया निरीक्षण, आय सृजन केंद्र बनाने के दिए निर्देश
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने किरंदुल नर्सरी का किया निरीक्षण, आय सृजन केंद्र बनाने के दिए निर्देश

Purushottam Manhare December 27, 2025

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने किरंदुल स्थित नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध पौधों, उनके रख-रखाव, उत्पादन क्षमता तथा अब तक की गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि नर्सरी को आय सृजन के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। उन्होंने अधिक संख्या में ग्राफ्टेड (कलमी) पौधों के उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि इससे कृषकों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नर्सरी के खाली स्थानों में पशु चारे के रूप में नेपियर घास लगाई जाए, ताकि जरूरतमंद पशुपालकों को नर्सरी के माध्यम से पशु चारा उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही फलदार एवं व्यावसायिक पौधों की नर्सरी विकसित करने, स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजातियों का चयन करने तथा पौधों की वैज्ञानिक पद्धति से देखरेख करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर उद्यानिकी विभाग के तत्वावधान में माली प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से रूबरू हुए। उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अपने घरों और बाड़ियों में सीखे हुए ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग अवश्य करें, इससे उनका अनुभव बढ़ेगा। कलेक्टर ने कहा कि नर्सरी से होने वाली आय से विभागीय गतिविधियों को और मजबूत किया जा सकता है तथा इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को नर्सरी प्रबंधन में नवाचार अपनाने, मांग के अनुसार पौधों का उत्पादन करने तथा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous 20 वर्षो से संचालित एस्सार-एएमएन पर स्थानियों को स्थाई रोजगार नही :राहुल महाजन
Next किरंदुल में प्रस्तावित क्षमता विस्तार: कोई नया प्रोजेक्ट नहीं, भूमि अधिग्रहण या अनकापल्ली से कोई संबंध नहीं

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.