Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • चाकूबाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चाकूबाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव

Purushottam Manhare January 29, 2026

रायपुर।

रायपुर जिले में लगातार बढ़ते अपराध अवैध जुआं.सट्टा एवं बढ़ते नशे के कारोबार के विरोध में बुधवार को कांग्रेसजनों ने मुजगहन थाने का घेराव किया। सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रषासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण नशे की सामाग्री लोगों को आसानी से मिल रही है जिसके कारण अपराध में लगातार बढोतरी हो रही है और पुलिस सांठगांठ करके मामले को वहीं दबा देती है लगातार वारदात होना पुलिस की नाकामी की निशानी है तथा इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिये।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लेते हुये कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण शाम होते ही असामाजिक तत्व खुलेेआम नशाखोरी करते है और उनके पास चाकू पिस्तौल जैसे हथियार रखना आम बात हो गई है। नशाखोरी के कारण छोटे.छोटे विवाद भी चाकू और हथियार के इस्तेमाल तक पहुंच गये है। इन असामाजिक तत्वों पर समय रहते सख्त कार्यवाही न करने से लूट चोरी चाकूबाजी की घटनांए बढ़ गई है। उन्होने 26 जनवरी की घटना का जिक्र करते हुये कहा कि मुजगहन थाने अंतर्गत दो स्थानों में चाकूबाजी की घटनाएं हुई लेकिन पुलिस ने 24 घंटे तक एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस की ठोस और कड़ी कार्यवाही नही होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गये है और वे लगातार अपराध को अंजाम दे रहें है जिसके कारण आमजनता में भारी आक्रोश है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेन्द्र पप्पु बंजारे ने कहा कि पुलिस की अक्षमता के कारण रायपुर जिला अब चाकू पुर कहला रहा है। बिना किसी रोक.टोक के नसे की अवैध बिक्री से युवाओं में संवेदनषीलता कम हो रही है तथा उनका सामाजिक और नैतिक संतुलन बिगडता जा रहा है जिसके कारण अपराध में लगातार बढोतरी हो रही है और पुलिस विफल हो रही है। हथियार और नसे की सामाग्रियां जहां से मिलती है पुलिस वहां सख्त कार्यवाही करे।

कांग्रेसजनों ने मौके पर उपस्थित सीएसपी से मांग की है कि पुलिस नियमित दबिश और गश्त बढ़ाई कर संदिग्ध लोगो पर सख्त कार्यवाही करें जिससे असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों में खौफ उत्पन्न हो ताकि रायपुर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।

मुजगहन थाना के घेराव में प्रमुख रूप से बीरगांव नगर पालिक निगम के महापौर नंदलाल देवांगन ब्लाक अध्यक्ष हिरेन्द्र देवांगन सहदेव व्यवहार जयंत साहू महेंन्द्र चंद्राकर आस मोहम्मद नरेन्द्र साहू चंपालाल देवांगन योगेन्द्र सोलंकी चंद्रहास निर्मलकर सुरेश धीवर राजा बंजारे राजू साहू तीरथ यादव धीरज जैन लखनलाल साहू प्रवेष पांडे नम्मू निषाद नंदलाल धनकर सतीष साहू जितेन्द्र यादव रामेश्वर साहू लोकेष साहू अरविंद सिंह मुकेश साहू गायत्री साहू राकेश टंडन गोपाल बाजपेयी प्रकाश बंदे कृणाल सिन्हा मनीष मानिक जसमीत सेठी सौरभ पलीत परमानंद साहू सजमन बाघ गोपाल दीवान लक्की धीवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous Eglenceli ve Guvenilir Kazanç Firsatlari Luks casino ile
Next मैक में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, आज के युवा कल का राष्ट्र‘‘

Related Stories

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.