Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मैक में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, आज के युवा कल का राष्ट्र‘‘
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मैक में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, आज के युवा कल का राष्ट्र‘‘

Purushottam Manhare January 29, 2026

रायपुर।

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता काॅलोनी (मैक) में 77 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हिमांशु द्विवेदी, संपादक, हरिभूमि पत्रिका एवं विशिष्ट अतिथि कर्नल रविश छाजेड़, काॅलेज के चेयरमेन  रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन  राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल एवं समाज के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी द्वारा ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। जिसके पश्चात रोवर-रेंजर दल द्वारा प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई। यह परेड अनुशासन, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक रही।

प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों की भावना को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे व्यापक और समावेशी संविधान है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। महाविद्यालय के मार्च पास्ट को देखकर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम की झलक है। इसके लिए उन्होने मैक परिवार की प्रशंसा करते हुए मैक प्रबंधन को समाज मे किये जा रहें इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने युवाओं से संविधानिक मूल्यों, न्याय स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कर्नल रविश छाजेड़ ने अपने प्रेरक संबोधन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला एवं कहा मैक निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।

काॅलेज के चेयरमेन श्री रमेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनाने की अपील की। पूर्व चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन लोकतंत्र की शक्ति और संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी चिंतन को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण संभव है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थीयों ने एक दिल को छू लेने वाले देशभक्ति डांस और “तिरंगा” नाम के गाने के साथ सेलिब्रेशन में जान डाल दी, जिसने माहौल को देश के लिए गर्व और भक्ति से भर दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान की महत्ता को प्रभावशाली रूप से दर्शाया गया।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रीमति वर्तिका श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष कम्प्युटर विभाग एवं डॉ. प्राची सिंह विभागाध्यक्ष प्रबंधन विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण पूरे देशभक्ति की भावना के साथ उपस्थित रहें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous चाकूबाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव
Next नवरत्न र्प्राइड सोसाइटी के रहवासियों ने मिलकर मनाया गणतंत्र दिवस

Related Stories

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

You may have missed

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.