जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आहूवान कर अपील किये जाने पर कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत मार्जूम पंचायत मिलिशिया सदस्य राजू मड़काम पिता स्व० श्री गंगू मड़काम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति माड़िया निवासी चिकपाल स्कूलपारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू (घर वापस आईये अभियान ) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा में जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए श्री सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा,राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आशा रानी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 127 ईनामी माओवादी सहित कुल 518 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।
आत्मसमर्पित माओवादी मिलिशिया सदस्य राजू मड़काम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :






![]()


1. वर्ष 2017-18 में जगदलपुर संजय मार्केट से बंद डिब्बा (कार्टून) में नक्सलियों का सामान लाकर डूमाम एलओएस कमाण्डर मंगतू एवं कटेकल्याण एलजीएस कमाण्डर बादल को देने की घटना में शामिल था।
