Skip to content
October 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बारसूर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बारसूर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया*

Purushottam Manhare March 3, 2026

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के निर्देशन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर जितेंद्र कुम्भकार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बारसूर निरीक्षक संजय उरसा के नेतृत्व में थाना बारसूर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 109(1), 3(5) बीएनएस के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बताया कि 20.02.2026 (शुक्रवार) को लगभग शाम 06:00 बजे प्रार्थी/पीड़ित मोटू अकाली को गांव के घसियाराम मण्डावी, रतुराम मण्डावी, बेसेराम अलामी एवं टोटाराम अलामी द्वारा सल्फी पीने के बहाने गुफा जंगल स्थित सल्फी पेड़ के पास बुलाया गया।
पुरानी रंजिश को लेकर बेसेराम अलामी ने अपने पास रखे टंगिया से मोटू अकाली के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया एवं उसके सिर से रक्तस्राव होने लगा। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने लगा, तभी पीछे से तीर से हमला किया गया, जिससे उसके बाएं कान में गंभीर चोट आई।

🔳 *घटना में प्रयुक्त हथियार*
टंगिया एवं तीर-धनुष का प्रयोग कर आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या का प्रयास किया गया।

🔳 *आरोपियों की गिरफ्तारी*
घटना के पश्चात आरोपी फरार थे। रविवार को पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर लौटते समय जंगल क्षेत्र में तीन संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम इस प्रकार बताया –
1. घसियाराम मण्डावी, पिता स्व. सोमाराम मण्डावी, उम्र 18 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी मंगनार पदनारपारा, थाना बारसूर, जिला बीजापुर (छ.ग.)
2. टोटाराम अलामी, पिता स्व. मानू, उम्र 25 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी मंगनार पदनापारा, थाना बारसूर, जिला बीजापुर (छ.ग.)
3. रतुराम मण्डावी, पिता स्व. रूपाराम मण्डावी, उम्र 29 वर्ष, निवासी मंगनार पदनारपारा, थाना बारसूर, जिला बीजापुर (छ.ग.)

उक्त तीनों नामजद आरोपी होने से उनका मौके पर ही मेमोरेण्डम कथन लिया गया, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

🔳 *हथियारों की बरामदगी*
आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं तीर-धनुष को जंगल क्षेत्र पदनार नाला के पास छिपाए गए स्थान से आरोपियों द्वारा निकालकर प्रस्तुत किया गया। गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर बरामदगी की गई।

🔳 *विधिवत गिरफ्तारी*
आरोपियों को दिनांक 01.03.2026 को क्रमशः 21:24 बजे, 21:30 बजे एवं 21:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी के कारणों की सूचना परिजनों को दी गई। तत्पश्चात आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

🔳 *गिरफ्तारी में प्रमुख भूमिका*
आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरण की विवेचना में थाना बारसूर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय उरसा, सउनि. सत्यानंद हिरवानी, प्र.आर. 931 भूपेन्द्र नेगी, प्र.आर. 726 सोमन मरकाम, आर.क्र. 206 बीरबल नाग, आर.क्र. 187 प्रियांशु तिर्की, आर.क्र. 938 संजय पुजारी, आर.क्र. 980 खेमलाल बघेल, आर.क्र. 1008 शिवशंकर नाग, आर.क्र. 1201 आशिष नाग, आर.क्र. 697 लक्ष्मण कर्मा, डीएसएफ आर. 3102 आशाराम कर्मा, डीएसएफ म.आर. 3065 सामबत्ती कुंजाम एवं डीआरजी-20 बल की सराहनीय भूमिका रही।
बारसूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में 03 आरोपियों की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सुकमा के कुचारास गाँव में एएमएनएस इंडिया ने नवनिर्मित ट्रेन-थीम स्कूल भवन सौंपा, बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में बड़ा कदम
Next रमजान के दौरान भव्य सामूहिक इफ्तार, देश में अमन-सुकून और खुशहाली की दुआएं

Related Stories

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार

October 10, 2026
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*

October 10, 2026
YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

YUVA CAIT ने शुरू की नई पहल ‘Coffee with YUVA CAIT’*

October 9, 2026

Recent Posts

  • Guncel Giris ile Kraken Casino’da Sansinizi Artirin
  • जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Kazancını katlamak için Gates of Olympus harika bir tercih
  • 1xbet Ios Yuklab Olish: iOS Uchun Yuklab Olish

You may have missed

Guncel Giris ile Kraken Casino’da Sansinizi Artirin
  • Uncategorized

Guncel Giris ile Kraken Casino’da Sansinizi Artirin

October 11, 2026
जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार

October 10, 2026
सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*

October 10, 2026
Kazancını katlamak için Gates of Olympus harika bir tercih
  • Uncategorized

Kazancını katlamak için Gates of Olympus harika bir tercih

October 10, 2026

Recent Posts

  • Guncel Giris ile Kraken Casino’da Sansinizi Artirin
  • जीएसटी सुधारों एवं व्यापारियों के हित में सकारात्मक पहल के लिए कैट छत्तीसगढ़ ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
  • सरकार प्रदेश के प्रत्येक नगर और गांव के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध – मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Kazancını katlamak için Gates of Olympus harika bir tercih
  • 1xbet Ios Yuklab Olish: iOS Uchun Yuklab Olish
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.