रमजान के पवित्र महीने में रोजेदारों के लिए भव्य इफ्तार का आयोजन
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल (छत्तीसगढ़): पवित्र माहे रमजान (रमज़ान) के उपलक्ष में किरंदुल की सुननी मदीना मस्जिद में रोजेदारों के लिए प्रतिदिन इफ्तार का भव्य इंतजाम किया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय हर्षोल्लास के साथ रोजा इफ्तार कर रहे है, बता दे जहां एक-दूसरे का ख्याल रखते हुए सभी एकत्र होकर इफ्तार करते हैं।वही
मस्जिद में इफ्तार के दौरान भारत देश मे अमन, सुकून और खुशहाली की दुआएं मांगी जाती हैं। रमजान के इस महीने में मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है और सामूहिक इफ्तार में शामिल होते है।
बता दे रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है:
पहला 10 दिन: रहमतों (दया और कृपा) का
दूसरा 10 दिन: बरकतों (बरकतों) का
तीसरा 10 दिन: मगफिरत (गुनाहों की माफी और निजात) का
इस महीने मुस्लिम समुदाय चांद निकलने के हिसाब से 29 या 30 दिन रोजे रखते हैं, जिसमें सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार के साथ उपवास पूरा किया जाता है। कुरआन शरीफ की तिलावत, इबादत, दान-पुण्य और नेकी के कामों में विशेष ध्यान दिया जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में एक रुपए का सदका भी 70 गुना सवाब देता है।
समुदाय के लोग दिन-रात इबादत में मग्न रहते हैं, गुनाहों से तौबा करते हैं और अल्लाह से माफी की दुआ मांगते हैं कि “परवरदिगार, मुझे माफ कर दे।”
यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का है, जिसमें मुस्लिम समुदाय एकजुट होकर भक्ति और सद्भावना का संदेश देते हैं।







![]()


