Skip to content
August 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने रायपुर के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला  मुलाकात की
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने रायपुर के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला  मुलाकात की

Purushottam Manhare March 16, 2026

शहर के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक ऑटो, रिक्शा आदि के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी,  विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष  परमानंद जैन, महामंत्री  सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी,  राम मंधान,  वासु मखीजा,  भरत जैन,  राकेश ओचवानी,  शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री अमर पारवानी जी के नेतृत्व में रायपुर के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला जी से भेंट कर शहर के ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक ऑटो, रिक्शा आदि के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध से उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत दिनों शहर में ट्रैफिक की समस्या के समाधान के उद्देश्य से तेलघानी नाका, भैंसस्थान, गुढियारी, अग्रसेन चौक सहित उन क्षेत्रों में, जहां से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए माल बुकिंग और ट्रांसपोर्ट संचालन होता है, वहां शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक मालवाहक ऑटो व रिक्शों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

व्यापारियों ने बताया कि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट कार्यालय, गोदाम और माल बुकिंग केंद्र संचालित होते हैं। ऐसे में निर्धारित समय में प्रतिबंध लागू होने से माल बुकिंग, लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस संबंध में महात्मा गांधी रोड व्यापारी संघ, गुरुनानक चौक व्यापारी संघ, रवि भवन व्यापारी संघ, छत्तीसगढ इलेक्टॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसियेशन सहित अनेक व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने इस निर्णय के कारण व्यापार पर पड़ रहे प्रभाव को विस्तार से रखा।

कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला जी ने व्यापारियों की पूरी बात गंभीरता से सुनी तथा कहा कि प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना है, किंतु व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र ही उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला जी से मुलाकात में कैट एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, भरत जैन, संजय जादवानी जय नानवानी, महेश जेठानी, ठाकुर दास लुल्ला, हरजिन्दर सिंह वोहरा एवं लाहोटी आदि।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पुलिस कमीशनरेट (उतर जोन) के जागरूकता अभियान संवाद से समाधान सफलतापूर्वक संपन्न*
Next बजट चर्चा में विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और उचित मूल्य दुकानों की स्थापना एवं वनांचल क्षेत्रों के विकास का उठाया मुद्दा*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.