रायपुर ।बीरगांव नगर निगम में एमआईसी बैठक हुई जिसमें आगामी सामान्य सभा को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार किए गए इस दौरान निगम क्षेत्र में विकास कार्यों सहित मूलभूत सुविधा के संबंध प्रस्ताव तैयार किया गया है बीरगांव नगर निगम की सामान्य बैठक आगामी सप्ताह को प्रस्तावित किया गया है बैठक करीबन 2 घंटे तक चली बैठक में महापौर नंदलाल देवांगन ने क्षेत्र के विकास को लेकर योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया वहीं वार्ड के पार्षदों से क्षेत्र के रोड नाली के संबंधित विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया है उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री अरुण शाह ने पिछले दिनों लोकार्पण भूमि पूजन कार्यक्रम में 5 करोड़ के विकास कार्यो को तत्काल स्वीकृति देने की बात कही थी जिसको देखते हुए अधिकारियों को वार्डों का निरीक्षण कर रोड नाली संबंधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजना को निर्देश दिया गया है इस बैठक में महापौर नंदलाल देवांगन, एमआईसी सदस्य इकराम अहमद,संतोष साहू, उबारन दास बंजारे,ओम प्रकाश साहू, सरोज कुर्रे,भारती नंदू चंद्राकर,बसंत सेन, निगम आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, कार्यपालन अभियंता डी एल देवांगन, राजस्व अधिकारी दीपक दीवान सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे








