Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • NMDC ने 50 मिलियन टन उत्पादन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर देश में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

NMDC ने 50 मिलियन टन उत्पादन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर देश में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया

Purushottam Manhare March 20, 2026

किरंदुल।  एस एच अजहर।  देश की अग्रणी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह मार्च के अंतिम कार्य दिवस से पूर्व ही 50 मिलियन टन उत्पादन का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल कर देश में नंबर 1 स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (MMWU-INTUC), किरंदुल ने CMD प्रबंधन तथा समस्त NMDC परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यूनियन ने इस सफलता को CMD के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रबंधन की कुशल मार्गदर्शकता एवं श्रमिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। यूनियन ने कहा कि “NMDC केवल एक उपक्रम नहीं, बल्कि हमारी ‘मां’ है, जिसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सशक्त बनाना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारा परम धर्म है।”

कंपनी की यात्रा 4 मिलियन टन से शुरू होकर आज 50 मिलियन टन तक पहुँचना न केवल औद्योगिक प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह श्रमिकों के समर्पण, अनुशासन और संगठन की एकजुटता का भी जीवंत उदाहरण है। NMDC न केवल उत्पादन में उत्कृष्टता का परिचय दे रही है, बल्कि श्रमिक कल्याण, सामाजिक उत्तरदायित्व और उच्चतम सुरक्षा मानकों में भी मिसाल कायम कर रही है।

इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में MMWU (INTUC) ने कर्मचारियों के मनोबल को और अधिक ऊंचा करने हेतु प्रबंधन के समक्ष विशेष मांग रखते हुए कहा कि:

सभी कर्मचारियों को 50 ग्राम सोना, दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि तथा एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्रदान किया जाए, ताकि उनकी मेहनत और योगदान का उचित सम्मान हो सके ।

यूनियन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

50 मिलियन टन की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को 50 ग्राम सोना, 2 अतिरिक्त वेतन वृद्धि एवं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्रदान करना।

किरंदुल से रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर हेतु शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा के लिए बस सेवा प्रारंभ करना (हैदराबाद–विशाखापट्टनम की तर्ज पर)।

LOP सब-कमेटी की शीघ्र बैठक आयोजित कर आवश्यक संशोधन करना।

वर्ष 2022 में नियुक्त कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांति नए वेतन का 75% अग्रिम भुगतान करना।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति परिचय पत्र प्रदान करना।

यात्रा भत्ता (TA) एवं अन्य भत्तों में पुनर्मूल्यांकन कर वृद्धि करना।

स्वैच्छिक एवं आपसी सहमति के आधार पर अंतर-परियोजना स्थानांतरण की सुविधा देना।

सभी कर्मचारियों को टाइप-3 आवास उपलब्ध कराना एवं टाइप-2 आवास व्यवस्था समाप्त करने हेतु नियमों में संशोधन।

द्विपक्षीय बैठक का नियमित आयोजन, जिसमें ठेका श्रमिकों की सुविधाओं एवं लंबित विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

परियोजना में सिविल कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों की शीघ्र पदस्थापना।

यूनियन के सचिव श्री ए.के. सिंह ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत और समर्पण सराहनीय है, और उनके लिए बेहतर वेतन, बोनस, शिक्षा, चिकित्सा एवं सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है।

वहीं अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि “मजदूर ही कंपनी की असली ताकत हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और संतुष्टि सुनिश्चित करना प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

बधाई शुभकामनाएं के साथ मांग पत्र सौंपते समय मजदूर समुदाय में उत्साह, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी दिलीप सिंह, शैलेश रथ, प्रशांत कुमार ठाकुर, ओम कुमार साहू, राकेश कुमार लाल, रविश कुमार तिवारी, सत्यप्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में यूनियन ने पुनः दोहराया कि NMDC हमारी मां है, और CMD के कुशल नेतृत्व, प्रबंधन के सहयोग तथा श्रमिकों की सामूहिक मेहनत से ही यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है।

यह उपलब्धि न केवल कंपनी की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि संगठन और श्रमिकों की एकता ही किसी भी संस्था की वास्तविक शक्ति होती है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news Nmdc news

Post navigation

Previous ट्रांसपोर्ट बुकिंग हेतु प्रमुख पहुंच मार्गों पर शाम 5 से 9 बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रतिबंध के संदर्भ में व्यापारियों का संयुक्त निरीक्षण, देंगे सुझाव – कैट*
Next 7वीं कक्षा की छात्रा आराध्या सरकार ने एक साल की पॉकेट मनी से 8,372 रुपये जमा कर श्रीराम नवमी आयोजन में किया दान

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.