महज 15 दिन के नवजात शिशु ने भी कराया स्वर्ण प्राशन
रायपुर। रायपुर जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर गोपाल मंदिर, सदर बाजार, रायपुर में स्वर्ण प्राशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर लगभग 119 बच्चों का पंजीयन कर उन्हें स्वर्ण प्राशन कराया गया। शिविर का विशेष आकर्षण महज 15 दिन का एक नवजात शिशु रहा, जिसने भी इस शिविर में स्वर्ण प्राशन का लाभ लिया।




कार्यक्रम के संबंध में रायपुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री उमेश जी राठी, सचिव श्री सूरज प्रकाश जी राठी, कोषाध्यक्ष श्री दीपक जी बूब एवं संगठन मंत्री श्री निलेश जी मूंधड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसे समाजजनों का भरपूर सहयोग एवं उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।
आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ एवं आयुर्वेदिक कॉलेज का विशेष सहयोग
शिविर में आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ का विशेष सहयोग रहा। आरोग्य भारती की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मानसी जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं आयुर्वेदिक कॉलेज से डॉ. आराधना कंडे के नेतृत्व में चिकित्सकों की संपूर्ण टीम उपस्थित रही तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन की सेवा प्रदान की। आयोजकों ने आरोग्य भारती एवं समस्त चिकित्सकीय टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
माहेश्वरी महिला समिति की महत्वपूर्ण भूमिका
आयोजन की व्यवस्थाओं में माहेश्वरी महिला समिति, गोपाल मंदिर की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती नंदा जी भट्टड, माहेश्वरी महिला समिति गोपाल मंदिर की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना जी राठी, श्रीमती प्रतिभा जी नथानी, श्रीमती रमा जी मल, श्रीमती मधु जी राठी, श्रीमती शशि रोहित जी मोहता एवं श्रीमती नीना जी राठी ने पंजीयन डेस्क की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक संभाली तथा पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समाज के प्रबुद्धजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री सुरेश जी मूंदड़ा, श्री संदीप जी राठी, श्री राजेश जी तापड़िया, श्री सुशील जी लाखोटिया, श्री बसंत जी राठी, श्री आलोक जी बागड़ी, श्री गोविंद जी राठी, श्री रवि जी राठी, डॉ. रवि जी राठी, डॉ. शरद जी चांडक, डॉ. सतीश जी राठी, श्री रमेश जी नथानी, श्री गिरीश भेया जी,
श्री सुनील जी मोदीनी, श्री राजेश जी बियानी, श्री विष्णु जी सारडा, श्री मनोज जी तापड़िया, श्री प्रसन्न जी गट्टानी, श्री रोहित जी मोहता, श्री कमल लाहोटी जी, श्री सत्यनारायण काबरा जी, श्री जीतेन्द्र जी लाहोटी, श्री देवरत्न जी बागड़ी, श्री ओम नागोरी जी, श्री सूर्य प्रकाश राठी जी, श्रीमती पारुल बियानी, श्रीमती मोनिका मोहता जी
एवं श्री अतुल जी टावरी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्थान एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए गोपाल मंदिर ट्रस्ट का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

अंत में रायपुर जिला माहेश्वरी सभा एवं माहेश्वरी महिला समिति ने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, महिला समिति की सदस्यों, चिकित्सकों एवं समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
समाज के बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति समर्पित यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा एवं सहयोग की भावना का सुंदर उदाहरण बना।
