Skip to content
August 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, अमन-चैन की दुआएं
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, अमन-चैन की दुआएं

Purushottam Manhare March 22, 2026

एस एच अज़हर   दंतेवाड़ा किरंदुल क्षेत्र में स्थित सुन्नी मदीना मस्जिद में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही छोटे-बड़े, बुजुर्ग और युवा नए-नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर मस्जिद पहुंचे, जहां ईद की नमाज अदा की गई।

मौलाना इकबाल रज़ा ने नमाज पढ़ाई और मुल्क में अमन, चैन व सुकून की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों के लिए मगफिरत की दुआएं कीं। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद दी।

इस अवसर पर किरंदुल छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजेंद्र सक्सेना, रामकृष्ण बैरागी, बबलू शर्मा और एस.एच. अजहर ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी।
रमजान-उल-मुबारक के रोजे पूरे करने के बाद मुस्लिम समुदाय ‘मीठी ईद’ के नाम से प्रसिद्ध ईद-उल-फितर मनाते है। पूरे दिन सेवइयों का दौर चलता रहता है। लोग अपने सगे-संबंधियों के घर जाकर मीठी सेवइयों का लुत्फ उठाते हैं। इस त्योहार में मुस्लिम समुदाय विशेष रूप से गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करते है। फितरा और जकात निकालकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी गरीब मायूस न हो और सभी बच्चे ईद की खुशियां मना सकें।
मौके पर सुन्नी मदीना मस्जिद के नायब सदर अनवर हुसैन शेख, नजमुल हक, सेक्रेटरी नायब सेक्रेटरी फारूक रजा, खजांची आदिल खान, गुलाम अहमद अली, आसिफ सिद्दीकी, शेख आजाद, बाची खान, इमरान खान, शब्बीर हुसैन, सिराज खान सैयद हुसैन सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: CGNEWS

Post navigation

Previous विधानसभा में धर्मांतरण विधेयक पर विधायक भावना बोहरा ने दिया ओजस्वी भाषण, कहा यह विधेयक आदिवासियों की मूल जड़ का महाकाव्य है*
Next इंटक सचिव एके सिंह ने सुन्नी मदीना मस्जिद जाकर मुस्लिम समाज को दी ईद मुबारकबाद

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.