Skip to content
June 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मार्च क्लोजिंग को देखते हुए CAIT की मांग – 31 मार्च तक बैंक खुले रखने का आग्रह”
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मार्च क्लोजिंग को देखते हुए CAIT की मांग – 31 मार्च तक बैंक खुले रखने का आग्रह”

Purushottam Manhare March 26, 2026

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ ने देश की माननीया वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को पत्र प्रेषित कर मार्च क्लोजिंग के दौरान बैंक अवकाशों को लेकर चिंता व्यक्त की है तथा 31 मार्च 2026 तक (रविवार छोड़कर) सभी बैंकों को खुले रखने का आग्रह किया है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने अपने पत्र में बताया कि वर्तमान में 26 मार्च को बैंक अवकाश रहा, 28 एवं 29 मार्च को भी अवकाश निर्धारित है, वहीं 31 मार्च को महावीर जयंती एवं वर्षांत (Year Ending) के कारण बैंक बंद रहने से व्यापारियों को सीमित समय में अपने आवश्यक वित्तीय कार्य पूर्ण करने में कठिनाई हो सकती है।

संगठन ने कहा कि मार्च माह व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें भुगतान, खातों का मिलान, समायोजन एवं कर संबंधी लेन-देन जैसे आवश्यक कार्य पूरे किए जाते हैं। लगातार बैंक अवकाशों के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है।

कैट छत्तीसगढ़ ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि मार्च क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च 2026 तक सभी बैंक शाखाओं को सामान्य कार्य हेतु खुले रखने के निर्देश दिए जाएं तथा आवश्यकतानुसार अवकाशों का पुनर्निर्धारण किया जाए।

साथ ही, सभी बैंकों को निर्देशित करने का भी आग्रह किया गया है कि वे व्यापारियों एवं आम नागरिकों के आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें।

कैट छत्तीसगढ़ ने विश्वास जताया है कि सरकार इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cait news

Post navigation

Previous Canlı baccarat masa lider tablolarını aç 1King ile
Next Gerçek kazanç dolu turnuvalar ve promosyonlar 1King casino güncel girişte

Related Stories

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष

June 28, 2026
सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

June 27, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

June 27, 2026

Recent Posts

  • माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • 923585731782612135
  • सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • किरंदुल परियोजना ‘‘डायमंड अवार्ड’’ एवं ‘‘प्‍लेटिनम अवार्ड’’ से सम्‍मानित*

You may have missed

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष

June 28, 2026
923585731782612135
  • Uncategorized

923585731782612135

June 28, 2026
सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

June 27, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

June 27, 2026

Recent Posts

  • माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • 923585731782612135
  • सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • किरंदुल परियोजना ‘‘डायमंड अवार्ड’’ एवं ‘‘प्‍लेटिनम अवार्ड’’ से सम्‍मानित*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.