रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज कैट कार्यालय में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय पटवारी जी का आगमन हुआ। इस अवसर पर कैट की पूरी टीम ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी ने भी श्री पटवारी जी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) देश के व्यापारियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो स्थानीय ब्रांड्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रदेश के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में इस महोत्सव से जुड़ने एवं अपने उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का आह्वान किया।अपने संबोधन में संजय पटवारी ने व्यापार सेवा के अपने 30 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए व्यापारियों को नवाचार, गुणवत्ता एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन पर बल दिया। उन्होंने आगामी 12, 13, 14 एवं 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) के लिए प्रदेश के व्यापारियों को आमंत्रित किया।






![]()


उन्होंने बताया कि “मेक इन इंडिया” एवं “वोकल फॉर लोकल” की भावना से प्रेरित यह महोत्सव MSME लघु उद्योगों एवं बड़े भारतीय ब्रांड्स के लिए एक सशक्त मंच बनेगा। ठटड का मूल मंत्र “छोटे को बड़ा बनाना” है, जिसके माध्यम से क्षेत्रीय ब्रांड्स को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन कैट के महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह ने किया एवं स्वागत भाषण कैट अध्यक्ष श्री परमानंद जैन द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में युवा, महिला एवं ट्रांसपोर्ट विंग के प्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। अंत में सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने एवं इस संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने का आग्रह किया गया, ताकि भारतीय व्यापार महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता मिल सके।
उपरोक्त मिटिंग में कैट, युवा कैट, महिला कैट एवं टं्रासर्पोट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम िंसंहदेव, जीवत बजाज, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, राम मंधान, वासु माखीजा, भरत जैन, शंकर बजाज, जय नानवानी, राजेन्द खटवानी, दीपक विधानी, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल बग्गा, निलेश मुंदडा, विजय जैन, नागेन्द्र तिवारी, विजय पटेल, शैलेन्द्र शुक्ला, राजेश बिहानी, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, नवीन शर्मा, हिमांशु वर्मा, यश पटेल, खोखन कुण्डु, योगेश तिवारी, द्ववारका लखवानी, कुशल रोहरा, वरूण रोहरा, मोहम्मद सोहेल सेठी, नदीम रउफी आदि।
