Skip to content
May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गैस की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग सख्त, अब तक 400 सिलेंडर जब्त*
  • Latest
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

गैस की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग सख्त, अब तक 400 सिलेंडर जब्त*

Purushottam Manhare May 4, 2026

*एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग और ट्रैकिंग सुविधा शुरू*

*अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई*

रायपुर, 4 मई 2026/ गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रदेशभर के विभिन्न स्थलों पर सख्त कदम उठाए हैं। हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर छापेमारी और कार्रवाई की गई है। छापेमारी कर सैकड़ों अवैध सिलेंडर जब्त किए हैं। शहरों में गैस के अवैध रिफिलिंग और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन रायपुर की खाद्य शाखा ने जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और अवैध वितरण के विरुद्ध सख्त रुख अख्तियार किया है। खाद्य नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि गैस की अवैध बिक्री रोकने के लिए विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 400 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।

*कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश*

विभागीय अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्राथमिक जांच की जाती है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें लाइसेंस निलंबन, भारी जुर्माना और सामग्री की जब्ती जैसी प्रक्रियाएं शामिल हैं। मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

*पारदर्शी वितरण प्रणाली और निगरानी*

जिले में एलपीजी वितरण को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए उपभोक्ताओं हेतु ऑनलाइन बुकिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग और टोल-फ्री नंबर युक्त एक सक्रिय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। विभागीय जांच दल समय-समय पर गैस एजेंसियों और वितरण नेटवर्क की सघन निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए नियमित रूप से औचक निरीक्षण भी किए जा रहे हैं।

*नागरिकों से अपील*

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें गैस की कालाबाजारी या वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो वे तत्काल इसकी सूचना जिला खाद्य शाखा को दें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में घरेलू गैस के वितरण और निगरानी हेतु निर्धारित सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। अनेक स्थानों पर छापेमारी कर गैस वितरकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’’ विषय पर 7 मई को राजधानी में चिंतन शिविर*
Next दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में डिजिटल टिकटिंग एवं कैशलेस सेवाओं का विस्तार

Related Stories

CSMCL में ओवर टाइम घोटाला मामला में सात आरोपी गिरफ्तार
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CSMCL में ओवर टाइम घोटाला मामला में सात आरोपी गिरफ्तार

May 4, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद

May 4, 2026
भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आते ही कार्यालय में जश्न शुरू
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आते ही कार्यालय में जश्न शुरू

May 4, 2026

Recent Posts

  • CSMCL में ओवर टाइम घोटाला मामला में सात आरोपी गिरफ्तार
  • छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद
  • भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आते ही कार्यालय में जश्न शुरू
  • रायपुर में UPYOG आधारित FSSM डैशबोर्ड प्रोटोटाइप का सफल शुभारंभ
  • कोण्डागांव जिले की शिल्पकला की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची

You may have missed

रायपुर में UPYOG आधारित FSSM डैशबोर्ड प्रोटोटाइप का सफल शुभारंभ

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.