Skip to content
August 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद

Purushottam Manhare May 4, 2026

रायपुर, 4 मई 2026

पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गुमइंसानों की पतासाजी हेतु “ऑपरेशन तलाश” अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कुल 4056 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया है, जिसमें 545 गुमशुदा बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं।

राज्य पुलिस द्वारा समय-समय पर गुमइंसानों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाये जाते हैं, इसी अनुक्रम में “ऑपरेशन तलाश” का संचालन किया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और नामांकित नोडल अधिकारियों ने अभियान को गंभीरता से लेते हुए इसे प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया। अभियान के दौरान विशेष गठित पुलिस टीमों द्वारा हर संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक माह के भीतर ही 75 बालक, 470 बालिका, 972 पुरुष एवं 2539 महिलाओं सहित 4056 गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाया गया।

इस अभियान की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि 182 गुमशुदा व्यक्तियों जिसमें बालक- 03, बालिका 63, पुरुष 13 एवं महिला 103 को दीगर राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश से खोजकर वापस लाया गया। अभियान के दौरान दुर्ग 683, बिलासपुर 648 एवं रायपुर 426 के द्वारा सर्वाधिक गुम इंसान की पतासाजी कर इस अभियान की सफलता में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

पुलिस द्वारा सभी बरामद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को विधिवत उनके परिजनों से मिलाया गया, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह सफलता छत्तीसगढ़ पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा के पक्ष में चुनाव परिणाम आते ही कार्यालय में जश्न शुरू
Next CSMCL में ओवर टाइम घोटाला मामला में सात आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026

Recent Posts

  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой

You may have missed

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026
3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

August 1, 2026

Recent Posts

  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Cat Casino – мир азарта, где удача становится судьбой
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.