Skip to content
November 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • शिक्षा, संस्कृति ,स्वास्थ्य और खेल के प्रोत्साहन से क्षेत्र का कायाकल्प कर रहा एएम/एनएस इंडिया
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

शिक्षा, संस्कृति ,स्वास्थ्य और खेल के प्रोत्साहन से क्षेत्र का कायाकल्प कर रहा एएम/एनएस इंडिया

Purushottam Manhare May 5, 2026

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा/गीदम:
आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस इंडिया) किरंदुल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक साथ कई बड़े कदम उठाए हैं जिसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। कंपनी द्वारा संचालित बाल ज्योति निःशुल्क नेत्र जांच शिविर इसी दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मानवीय पहल साबित हुई है जिसके तहत बीते दिनों शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय गीदम में एक विशेष वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री भवानी और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र के 12 अलग-अलग स्कूलों से चिन्हित किए गए कुल 133 दृष्टि दोष से प्रभावित बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाले चश्मे प्रदान किए गए। इन चश्मों को संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को हैंडओवर किया गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आर्थिक तंगी या जानकारी के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा में उसकी कमजोर दृष्टि कभी बाधा न बने और वे स्पष्ट विजन के साथ अपनी सुनहरी भविष्य की राह चुन सकें।

शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में भी एएम/एनएस इंडिया ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। कंपनी के सहयोग से अरविंद कॉलेज में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा- गुरुकुल से ग्लोबल तक’ विषय पर एक उच्च स्तरीय दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी ने देशभर के शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान किया जिसमें लगभग 160 विद्वानों ने हाइब्रिड माध्यम यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जुड़कर प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति की वैश्विक प्रासंगिकता पर गहन मंथन किया। इस आयोजन के समापन समारोह में कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और भारतीय ज्ञान के अंतरराष्ट्रीय प्रसार में अपना समर्थन व्यक्त किया जिससे स्थानीय शैक्षणिक माहौल को एक नई वैश्विक दृष्टि प्राप्त हुई है।

इसी क्रम में ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए एएम/एनएस इंडिया ने चोलनार ग्राम पंचायत में दो दिवसीय भव्य कबड्डी टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया। इस आयोजन का उद्घाटन राघवुलु (महाप्रबंधक बीपी एंड एसपी) द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों सरपंच कुआकोंडा सरपंच संघ के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के बीच किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि उद्घाटन मैच चोलनार की ‘ए’ और ‘बी’ टीम के बीच उसी प्रो-कबड्डी मैट पर खेला गया जिसे कंपनी ने पिछले माह ही स्थानीय युवाओं के अनुरोध पर उपलब्ध कराया था। अत्याधुनिक मैट पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था । इसी क्रम में हिरोली ग्राम पंचायत में आयोजित भव्य टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में भी एएम/एनएस इंडिया ने अपना सक्रिय समर्थन और सहयोग सुनिश्चित किया जिसमें क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हिरोली और बचेली की टीमों के बीच खेला गया जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बचेली की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और विजेता टीम को दिया जाने वाला प्रथम पुरस्कार एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की ओर से प्रदान किया गया जो युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यदि ग्रामीण युवाओं को सही संसाधन मिलें तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। एएम/एनएस इंडिया द्वारा शिक्षा में स्वास्थ्य के समावेश ज्ञान के प्रसार और खेलों के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे ये एकीकृत प्रयास स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने और युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रामकृष्ण अस्पताल के एमडी डॉ रामकृष्ण दवे की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी
Next चुनावी परिणामों पर पुरुषोत्तम पांडे (NCP-शरद चंद्र पवार पक्ष) का बड़ा बयान: “ममता बनर्जी की हार नहीं, यह मशीन की सेटिंग है”

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.