Skip to content
August 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भोजन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में श्रमिकों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भोजन*

Purushottam Manhare May 5, 2026

 

*मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  ने पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में जन चौपाल के माध्यम से किया समस्याओं का समाधान*

*पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने श्रमिकों के साथ किया भोजन, पीएम आवास के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश*

जनता की समस्याओं के समाधान व शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से जनता के घर व गाँव तक पहुंचकर सार्थक संवाद किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मानीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का पंडरिया विधानसभा के वनांचल ग्राम लोखान व कमराखोल में आगमन हुआ। इस अवसर पर कुई-कुकदुर हैलीपैड में पंडरिया विधायक एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा वनांचल ग्राम लोखान में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराया गया व लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। ग्राम में निर्माणाधीन पंचायत भवन में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ईंट जोड़ाई कर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों से ऊन्होने मुलाकात की और उनके साथ अंगाकर रोटी एवं बोरे बासी भोजन किया। तत्पश्चात ग्राम कमराखोल में जन चौपाल के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए व उसका निराकरण किया साथ ही क्षेत्र में महतारी सदन स्थापना और विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की गई जिसके लिए विधायक भावना बोहरा व क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदीयों, स्वयंसहायता समूह की बहनों तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मिलकर संवाद किया तथा पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों का निरीक्षण किया गया। प्रदेश के मुखिया को अपने समक्ष देखकर वनांचल क्षेत्र में निवासरत आदिवासी परिवारों में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला और माननीय मुख्यमंत्री जी बड़ी ही सहजता के साथ उनकी समस्याओं को सुना और उसका निराकरण कर प्रमुख मांगों को भी जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन राज्य सरकार की जनकेन्द्रित सोच, पारदर्शी कार्यप्रणाली और संवेदनशील प्रशासन का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। यह पहल न केवल शासन की कार्यकुशलता को मजबूत करती है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन में प्रत्यक्ष सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बन रही है। हमारी सरकार द्वारा आयोजित यह तिहार “सेवा, सुशासन और जनविश्वास” के मूल मंत्र को साकार रूप देता है, इसके साथ ही जनता के प्रति हमारे कर्तव्यों, संकल्पों और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जन सहभागिता को भी सुनिश्चित करता है।

सुशासन तिहार के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के पंडरिया विधानसभा में आगमन को लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि जनसेवा और जवाबदेही का सशक्त संकल्प है। यह हर नागरिक तक त्वरित समाधान पहुंचाकर विश्वास और विकास की नई दिशा तय करता है। इस अभियान के तहत प्रदेश के मुखिया और शासन-प्रशासन स्वयं गांव-गांव, वार्ड-वार्ड पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल दर्शाती है कि सरकार केवल नीतियाँ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी गई है। विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा, शिकायतों का त्वरित निवारण, और कार्यों की जमीनी निगरानी ये सभी कदम यह स्पष्ट करते हैं कि सरकार सुशासन को केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने का दृढ़ संकल्प रखती है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास, सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इससे समाज के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंच रही है। सुशासन तिहार, सरकार और जनता के बीच विश्वास वह नींव है जो शासन के प्रति जनता को यह भरोसा दिलाता है कि सरकार हर कदम पर उनके साथ हैं। यह आयोजन प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति समर्पण का संगम है, जो एक सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की उस सोच का प्रतीक है जिसमें जनता केंद्र में है और शासन का हर निर्णय उनके कल्याण के लिए समर्पित है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास की रोशनी घर-घर तक पहुंची है। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत 171 किलोमीटर से अधिक पक्के सड़क व 4 उच्चस्तरीय एवं 10 पुलिया निर्माण की स्वीकृति, 3500 नए पीएम आवास, जल संसाधन विभाग अंतर्गत महीडबरा जलाशय योजना, पुटपुटा व्यपवर्तन योजना, कौआनार व्यपवर्तन योजना, एनिकट कम काजवे तथा नल जल प्रदाय हेतु ग्राम मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना की सौगात मिली है। 27 आंगनबाड़ी भवन निर्माण, कुई-कुकदुर में शासकीय महाविद्यालय हेतु भवन निर्माण, विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली आपूर्ति जैसे कई विकास कार्यों की सौगात और बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हुईं हैं जो सीधे तौर पर वनांचल क्षेत्रों के विकास को एक नई दिशा दी है और यहाँ निवासरत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला व जनपद सदस्य, सभी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
Next भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति*

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.