Skip to content
August 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महिलाओं के विकास एवं आत्म-परिवर्तन के लिए एक प्रेरणादायक प्रशिक्षण मंचष्ष्
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं के विकास एवं आत्म-परिवर्तन के लिए एक प्रेरणादायक प्रशिक्षण मंचष्ष्

Purushottam Manhare May 5, 2026

रायपुर।
महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय महाविद्यालय, रायपुर (IQAC) के अंतर्गत 40 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘’MAIC Solitaire 2026” का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास तथा समग्र व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करना है।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के चेयरमैन  रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन  राजेश अग्रवाल, सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी एवं प्रशासक सुश्री शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 अप्रैल से 20 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4ः00 बजे से 5ः30 बजे तक महाविद्यालय परिसर में संचालित हो रहा है। यह पहल संस्थान की सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका विशेष उद्देश्य गृहिणियों एवं युवतियों को कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
अब तक इस कार्यक्रम में अनेक व्यावहारिक एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। ऊर्जावान जुम्बा एवं डांस सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों में उत्साह एवं फिटनेस को बढ़ावा दिया गया। सुश्री अंजली स्वर्णकार ने “अपने भीतर के लीडर को पहचानें” विषय पर प्रेरणादायक सत्र लेकर प्रतिभागियों को आत्मविश्वास एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने हेतु प्रेरित किया।
पुष्पक बसाक ने (AI) के माध्यम से अपने कौशल को उन्नत करें” विषय पर उपयोगी जानकारी दी, जिसमें उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोगी आधुनिक तकनीकों एवं टूल्स की जानकारी प्रदान की। आर्किटेक्ट नवनीत झारिया ने “खूबसूरती से जीने की कला (घर को घर बनाना)” विषय पर रचनात्मक दृष्टिकोण साझा करते हुए सौंदर्य, उपयोगिता एवं व्यक्तिगत अभिव्यक्ति के महत्व को समझाया।
सुश्री कीर्ति साहू ने योग एवं मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक संतुलन, तनाव प्रबंधन एवं आंतरिक शांति पर मार्गदर्शन दिया। सुश्री निवेदिता पांडा ने आर्ट एवं क्राफ्ट के सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों में रचनात्मकता एवं नवाचार को प्रोत्साहित किया। वहीं, सुश्री शिखा सिंह राजपूत ने पर्सनल स्टाइलिंग एवं फैशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर प्रतिभागियों को आत्मप्रस्तुति के प्रति जागरूक किया। आगामी समय में भी अनेक उपयोगी सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार एवं आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। आयोजकों ने यह भी बताया कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 75ः उपस्थिति अनिवार्य है।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट इंचार्ज सुश्री अनुराधा दीवान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें सुश्री शोभा साहू का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा के नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिली रफ्तार, ₹8.03 करोड़ से अधिक की मिली स्वीकृति*
Next अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियां विकास में बाधक. डॉ. दिनेश मिश्र

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.