Skip to content
September 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विकास कार्यों में गुणवत्ता से रत्ती भर भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:विधायक राजेश मूणत”
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

विकास कार्यों में गुणवत्ता से रत्ती भर भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:विधायक राजेश मूणत”

Purushottam Manhare May 9, 2026

“निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर फटकार, बोले- गुणवत्ता ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”

“रायपुर पश्चिम के चहुंमुखी विकास के लिए धरातल पर उतरे विधायक मूणत, 3 घंटे तक चला सघन निरीक्षण अभियान”

रायपुर | रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत आज अपने चिर-परिचित अंदाज़ में क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए धरातल पर उतरे। जन-सेवा और पारदर्शी कार्यशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए मूणत ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का लगातार 3 घंटों तक सघन निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक मूणत ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि रायपुर पश्चिम की जनता की गाढ़ी कमाई से बन रही अधोसंरचनाओं में किसी भी प्रकार की तकनीकी त्रुटि या गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

*सरोना अस्पताल के निरीक्षण में मिली खामियां, अभियंताओं को कड़ी फटकार*

निरीक्षण की शुरुआत सरोना क्षेत्र में 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 100 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल से हुई। यहाँ चल रहे ‘फूटिंग वर्क’ (बुनियाद के कार्य) का अवलोकन करते समय जब गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिली, तो मूणत का पारा चढ़ गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप-अभियंता को जमकर फटकार लगाते हुए कहा, “गुणवत्ता में एक इंच की कमी भी अक्षम्य है। यदि निर्माण में तराई (Curing) और तकनीकी मानकों की अनदेखी हुई, तो मैं स्वयं प्रबंध संचालक और अध्यक्ष को मौके पर लाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराऊंगा।

*महिला सशक्तिकरण के कार्यों पर संतोष*

सरोना के पश्चात विधायक मूणत विप्र नगर पहुंचे, जहाँ 40 लाख रुपये की लागत से बन रहे महिला योग भवन और 1 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का अवलोकन किया। यहाँ कार्य की गति और गुणवत्ता मानक स्तर पर पाए जाने पर उन्होंने नगर निगम के जोन आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य से जुड़े ये प्रोजेक्ट्स समय सीमा के भीतर पूर्ण होने चाहिए।

*नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2: लापरवाही पर कड़े तेवर*

शिक्षा के केंद्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के समीप 21 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी की लापरवाही पर विधायक ने तीखी नाराजगी व्यक्त की। कार्य की वस्तुस्थिति की सही जानकारी न दे पाने और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि “यदि कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की क्षमता नहीं है, तो तत्काल कार्य छोड़ दें।” उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि सार्वजनिक संपत्ति के निर्माण में किसी भी प्रकार की गोपनीयता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

कोटा महाविद्यालय को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के अंतिम पड़ाव में श्री मूणत कोटा स्थित शासकीय महाविद्यालय गुढ़ियारी पहुंचे। यहाँ लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

मूणत ने कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि महाविद्यालय भवन को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर छात्रों को समर्पित किया जाए। साथ ही, उन्होंने मानसून पूर्व पहुँच मार्ग (रोड) का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने की समय सीमा तय की।

कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद, धरातल पर विकास

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने अपनी कार्यशैली को स्पष्ट करते हुए कहा कि वे केवल घोषणाओं में नहीं, बल्कि धरातल पर दिखने वाले परिणामों में विश्वास रखते हैं। वे निरंतर अपने कार्यकर्ताओं के साथ योजनाओं का ब्लूप्रिंट तैयार करते हैं और अधिकारियों के साथ समन्वय बिठाकर उन्हें अमलीजामा पहनाते हैं। क्षेत्र का दौरा करना और निर्माण कार्यों की सूक्ष्म निगरानी करना उनकी कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा है ताकि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर सके।

इस निरीक्षण दौरे के दौरान विधायक के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पार्षदगण और बड़ी संख्या में जागरूक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous हज़रत चांद शाह वली का उर्स पाक ; कुल शरीफ की फातिहा में मांगी देश में अमन और खुशहाली की दुआ , कव्वाली ने बांधा समा
Next चेम्बर प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन 12 मई को 

Related Stories

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत

September 23, 2026
आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*

September 23, 2026
भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ

September 23, 2026

Recent Posts

  • नागार्जुन महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में विधायक राजेश मूणत ने किया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत
  • आयुष्मान में महिलाओं को ईलाज नहीं मिल रहा – कांग्रेस*
  • भाटापारा स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 192 मामलों से 1,02,780 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ
  • रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत
  • शरद विषुव/Autumnal Equinox : प्रकृति को समझें, अंधविश्वास से नहीं विज्ञान से जुड़ें

You may have missed

रायपुर जिले में वीबी-जी राम-जी योजना को मिली रफ्तार, 74 करोड़ के 2381 कार्य स्वीकृत

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.