एस एच अज़हर किरंदुल, नगर पालिका परिषद किरंदुल द्वारा स्वच्छता महाभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, विभिन्न पार्षदों, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बीजेपी पदाधिकारियों, स्वच्छता दीदियों और सफाई कर्मियों ने भाग लिया।







![]()


पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से कचरा पृथक्करण को आदत बनाने, प्लास्टिक मुक्त किरंदुल बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बेहतर रैंकिंग हासिल करने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 16 स्थित MRF प्लांट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के अंतर्गत गीले, सूखे, सेनेटरी और हानिकारक कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वच्छता दीदियों ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया।
नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद बनाने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम जनभागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा।
