Skip to content
October 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थियों की सफलता पर गौरवान्वित हुआ पंडरिया विधानसभा, विधायक भावना बोहरा ने किया 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित*

Purushottam Manhare May 20, 2026

 

*पंडरिया विधानसभा अंतर्गत सीजी और सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक भावना बोहरा ने किया सम्मानित*

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन 20 मई को कनक भवन, पंडरिया में किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर भावना बोहरा ने सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा यह आयोजन विधानसभा के युवाओं एवं विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। विद्यार्थी ही देश का भविष्य होते हैं और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं सफलता पूरे समाज को प्रेरित करती है। पंडरिया विधानसभा के विद्यार्थियों ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है और ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। आज जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उन्होंने अपने अथक परिश्रम, समर्पण और दृढ़ निश्चय से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता व क्षेत्र सहित पूरे पंडरिया विधासनभा और यहाँ के एक-एक व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं मानती, बल्कि इसे राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम मानती है। छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। प्रदेश में विद्यालयों के उन्नयन, आधुनिक सुविधाओं का विस्तार, छात्रावास निर्माण, डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजनाएं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक अवसर बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। पंडरिया विधानसभा में भी शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। नए विद्यालय भवनों का निर्माण, छात्रावासों की स्थापना, दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं, नवाचार, डिजिटल कक्षाएं, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास हेतु भी समय-समय पर सार्थक प्रयास किये जा रहें हैं। इसी कड़ी में आज हमने पंडरिया विधानसभा अंतर्गत विद्यालयों के उन सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से कहीं न कहीं दूसरे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनें हैं।

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में कोई भी युवा शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए हमने भी प्रयास करते हुए पंडरिया विधानसभा में महाविद्यालय की छात्राओं हेतु 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं जिसमें 2 बसों का संचालन आगामी सत्र से शुरू होगा जो पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर एवं कुंडा महाविद्यालय की बेटियों के लिए प्रारंभ होगी। लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जो बच्चे आवागमन व आर्थिक कारणों से CGPSC, IIT-JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की कोचिंग करने में असमर्थ थे उन्हें अब उनके घर के पास ही निःशुल्क कोचिंग मिल रही है ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य की राह पर बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सकें और हमारे क्षेत्र व हम सभी का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के युवाओं में अपार क्षमता, नेतृत्व कौशल और नवाचार की प्रतिभा मौजूद है। आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने की है। जब किसी विद्यार्थी को मंच पर सम्मान मिलता है तो वह केवल एक छात्र की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देते हैं। हमें विश्वाश है कि यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगा। मैं सभी बच्चों के सफल व उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ और अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों को भी बधाई देती हूँ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष नंदिनी साहू जी, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर जी, महामंत्री ललित चंद्रवंशी जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा जी, नवल किशोर पाण्डेय जी, चंद्रू सोनी जी, प्रदीपपुरी गोस्वामी जी, बालाराम चंद्रवंशी जी, नगर पालिका पंडरिया के समस्त पार्षदगण, पंडरिया विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी व उनके अभिभावक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ विषय पर 21 मई को राजधानी में चिंतन शिविर*
Next स्कूल फीस में वृद्धि तत्काल वापस लिया जाये – कांग्रेस*

Related Stories

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

डॉ. दिनेश मिश्र यूरोप प्रवास पर।

October 7, 2026
जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जामुन की फसल होने से बारिश कम होने की बात अंधविश्वास डॉ. दिनेश मिश्र

October 7, 2026
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 7, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?

You may have missed

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Uncategorized

Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile

October 9, 2026
Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • Uncategorized

Alev Giris Guvenli ve Eglenceli

October 9, 2026
En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Uncategorized

En popüler masalar Pin Up indir apk ile

October 9, 2026
Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Uncategorized

Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In

October 8, 2026

Recent Posts

  • Bahis avantajı Olymp Casino giriş ile
  • Alev Giris Guvenli ve Eglenceli
  • En popüler masalar Pin Up indir apk ile
  • Credential Recovery Through Fair Go Casino Log In
  • Hoe kies je een casinowebsite?
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.